उर्फी जावेद (फोटो)
Urfi Javed: उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती हैं. उर्फी अपने कपड़ों की वजह से कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं. सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी के लिए उनके कपड़े ही परेशानी का सबब बन गए हैं. उर्फी के खिलाफ एक वकील ने सार्वजनिक जगहों और सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही कहा गया है कि वह अश्लील हरकतें भी करती हैं, जिसके बाद उर्फी ने शिकायत करने वाले पर पलटवार कर एक पोस्ट साझा किया है.
उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा कर वकील पर निशाना साधा है. उर्फी ने लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि मेरे खिलाफ और कितनी पुलिस कंप्लेंट फाइल होंगी. मेरे लिए ये शॉकिंग है कि लोगों को मुझसे दिक्कत है, उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता मुझे रेप और जान से मारने की धमकी मिलती हैं. आपको मुझसे दिक्कत है लेकिन रेप और मर्डर करने वालों से नहीं’.
ये भी पढ़ें- Sapna Choudhary: लाल साड़ी में हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने दिखाया देसी अंदाज, देखें तस्वीरें
इसके अलावा उर्फी ने दूसरी स्टोरी में अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह किसी रेस्टोरेंट में नजर आ रही हैं. ऑरेंज कलर की ड्रेस में उर्फी वॉक कर रही हैं और उन्होंने इसके साथ ‘तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं’ गाना लगाया है. इसके साथ उर्फी ने लिखा, ‘ये मैं एक रेस्टोरेंट में हूं जहां मैं अच्छी दिख रही हूं. इस वीडियो को कोर्ट में बतौर सबूत पेश किया जाए. ये मेरी रिक्वेस्ट है’.
बता दें कि उर्फी जावेद के खिलाफ शिकायत मुंबई के अंधेरी स्टेशन में दर्ज कराई गई है. वकील अली काशिफ खान देशमुख द्वारा 9 दिसंबर को लिखित में शिकायत पुलिस को दी गई है. इसके बाद 11 दिसंबर को पुलिस ने शिकायत दर्ज की. हालांकि ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी दिल्ली में एक शख्स ने उर्फी के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…