जल्द आ रहा है JIO का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन
Jio Phone 5G: रिलायंस की कंपनी जियो ना सिर्फ टेलीकॉम सेक्टर में प्रसिद्ध है बल्कि टेक के दुनिया में भी ये अपनी अलग पहचान बनाने में लगी हुयी है. जैसा कि आप सभी जानते हैं भारत में 5जी नेटवर्क सर्विस (5G Network) की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. ऐसे में रिलायंस जियो अपना 5जी फोन (Reliance Jio Phone 5G) भी लॉंच करने को तैयार है जिसकी कीमत काफ़ी कम हो सकती है.
AGM 2022 में रिलायंस इंडस्ट्री के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने ये बताया है कि Google के सहयोग से Jio काफ़ी कम में 5G स्मार्टफोन (Cheapest 5G Smartphone) पेश करने वाली है. वहीं, अब इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया गया है। तो आइए जियोफोन 5जी के फ़ीचर के (Jio 5G Smartphone) बारे में बताते हैं.
यदि आपका सवाल होगा कि Jio Phone 5G को कितने रुपये में पेश किया जा रहा है. इसे लेकर अफवाह सामने आई है कि जियो फोन 5जी की कीमत 8,000 रुपये से 12,000 रुपये तक का हो सकती है. हालांकि, कंपनी की ओर से अब तक इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.
ये भी पढ़ें- Twitter Verified Accounts: एलन मस्क ने लॉन्च किया ट्विटर का अकाउंट वेरिफिकेशन प्रोग्राम, 3 रंगों में होगा टिक
जियोफोन 5G Android 11 (Go Edition) के साथ आने वाला है.
इसका डिस्प्ले 6.5 इंच का होने वाला है जो एचडी+ आईपीएस के साथ होगा.
इसमें 720×1,600 पिक्सल रेजोल्यूशन और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 के साथ मिलने वाला है.
इस फोन में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया जा रहा है.
फोन में 4GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलने वाला है.
स्टोरेज को बढ़ाने के लिए एसडी कार्ड की मदद ली जा रही है.
जियोफोन 5जी में डुअल रियर कैमरा दिया जा रहा है, जो Autofocus lens के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जा रहा है. इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने वाला है. यदि हम बात करें बैटरी की तो इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 5000mAh बैटरी दी जा रही है.
India US Trade: अमेरिका ने भारत समेत 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए आयात शुल्क का…
Aaj Ka Panchang: 26 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि…
Aaj Ka Rashifal: Aaj Ka Rashifal 26 November 2026: गुरुवार सुबह चंद्रमा मिथुन राशि में…
Jio Happy New Year Plan 399 unlimited 4G 5G data: रिलायंस जियो ने 'हैप्पी न्यू…
गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है…
वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े सुधारों, रिकॉर्ड निर्यात, बुनियादी ढांचे में निवेश…