मनोरंजन

ऋषभ पंत नहीं ये हैं उर्वशी रौतेला के RP, एक्ट्रेस ने बताया सीक्रेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) फिल्मों से ज्यादा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और उनपर दिए गए कैप्शन्स को लेकर चर्चा में रहती हैं. बीते दिनों क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से जुड़े विवाद को लेकर उर्वशी खबरों में छाई रहीं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वक्त पर एक्ट्रेस ऋषभ पंत के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका. हालांकि, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. ब्रेकप की खबरों के बीच उर्वशी रौतेला का एक इंटरव्यू सामने आया. इस दौरान एक्ट्रेस ने ‘आरपी’ नाम के एक शख्स का जिक्र किया था. फिर क्या था, लोग उनके इस इशारे को ऋषभ पंत से जोड़कर देखने लगे. अब उसकी सच्चाई कुछ और ही निकली है.

जानिए मामला

उर्वशी रौतेला ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनका एक कैप्शन में RP लिखा था. इस नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है कि वो कोई और नहीं कि बल्कि ऋषभ पंत ही है. लेकिन इस मामले में एक ट्विस्ट आया है. जिसका खुलासा उर्वशी ने खुद ही किया है.

RP साउथ एक्टर हैं

बता दें कि उर्वशी ने बताया कि RP कोई और नहीं बल्कि साउथ एक्टर राम पोथिनेनी (Ram Pothineni) RP हैं. अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान फैंस की ये कंफ्यूजन दूर कर दी है.

इंटरव्यू में उर्वशी से पूछा गया, ‘आपने तो गुगली डाल दी है. आरपी को हम ऋषभ पंत समझते थे लेकिन आरपी तो कोई और निकले. आप क्या कहना चाहेंगी इसके बारे में?’ इसपर उर्वशी ने जवाब दिया- RP मेरे को-एक्टर हैं, जिनके साथ मैं काम कर रही हूं.’ हालांकि, जब एक्ट्रेस से आगे पूछा गया कि ‘जिस RP की वो बात किया करती थीं, क्या वो हमेशा से राम ही थे’ तो उन्होंने इस मुद्दे को वहीं खत्म करते हुए कहा कि वो केवल अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात करने वाली हैं.

कई मौकों पर उर्वशी देखीं गई

बता देें कि वहीं पंत से विवादों के बीच कई मौके पर उर्वशी क्रिकेट मैचों में देखने को मिली है. हाल ही में वो एशिया कप मैच देखने के लिए पहुंची थी. साथ ही वर्ल्ड कप के लिए भी उर्वशी ऑस्ट्रेलिया भी गई थी. इसके बाद दोनों काफी ट्रोल भी हुए थे. हाल ही में उर्वशी ने पंत से माफी भी मांगी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

15 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

27 minutes ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

45 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

45 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

45 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

45 minutes ago