यूटिलिटी

Indian Railway: रेलवे ने आज भी रद्द की 132 ट्रेनें, ऐसे चेक करें लिस्ट

Indian Railways: भारतीय रेलवे से सफर करने वालों यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. यदि आप भी आज ट्रेन से सफर करने वाले थे, तो यहां चेक कर लें कि कहीं अपकी ट्रेन तो कैंसिल नहीं है. क्योंकि रेलवे ने देशभर में आज यानि कि 21 नवंबर, 2022 को डिपार्चर होने वाली 132 ट्रेनों को कैंसिल (cancelled trains today) कर दिया है. इन रद्द हुई ट्रेनों (Train Cancelled Today) में बड़ी संख्या में पैसेंजर, मेल, और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे में आज के दिन सफर करने वाले यात्री जिनकी ट्रेन कैंसिल हो गई है अगर उन्होंने आईआरसीटीसी  (IRCTC) की साइट या रेलवे काउंटर से टिकट खरीदा है तो रेलवे (Indian Railways) आपको किराये वापस कर देगी.

बता दें कि भारतीय रेल (Indian Railways) ने नेशनल ट्रेन एन्क्वायरी सिस्टम की वेबसाइट पर कैंसिल की गई ट्रेनों (cancelled trains on 21 November 2022) की लिस्ट जारी कर दी है. खबर के अनुसार इंडियन रेलवे ने देशभर में रेलवे के अलग-अलग जोनों में चल रहे मरम्मत के कार्य और दूसरी कारणों से इतनी ट्रेनों को नहीं चलाने का फैसला लिया है. वहीं इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों को कैंसिल (Train Cancelled Today) कर देने से देशभर में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

क्यों कैंसिल की जाती हैं ट्रेनें

अक्सर आपके दिमाग में ये ख्याल आता होगा कि आखिर क्यों रेलवे इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द कर देती है. दरअसल देशभर में अलग-अलग जोन में चल रहे ट्रैक की मरम्मत और निर्माण कार्य को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है. इसके साथ ही खराब मौसम, आंधी, पानी, बरसात और बाढ़ का कारण भी कई ट्रेनों के कैंसिल होने की वजह बन जाते हैं.

ऐसे चेक करें कैंसिल ट्रेन की लिस्ट

यदि आज आप सफर करने वाले थे और आपको चेक करना है कि कहीं आपकी ट्रेन तो कैंसिल नहीं है, इसके लिए सबसे आप पहले आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं. यहां आपको राईट साइड में एक्सेप्शनल ट्रेन्स का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक कर दें. यहां पर आप cancel train, reschedule और divert ट्रेनों की लिस्ट चेक कर पाएंगे.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बृजभूषण शरण सिंह केस में आया नया मोड़, महिला पहलवानों के इस कदम ने बढ़ाई हलचल; जानें कोर्ट में क्या हुआ

Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…

27 minutes ago

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

30 minutes ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

41 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

44 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

51 minutes ago