यूटिलिटी

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले ध्यान दें, आज से ग्रे लाइन पर डबल-लाइन मूवमेंट शुरू करेगी DMRC

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन से यात्रा करने वालों लोगो के लिए खुशखबरी है. दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर आज से डबल लाइन पर मूवमेंट शुरू करने जा रही है. DMRC के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली मेट्रो शुक्रवार (25 नवंबर) से नजफगढ़ और ढांसा बस स्टैंड के बीच ग्रे लाइन सेक्शन में स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली के साथ अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनें चलाने वाली है. इस लाइन पर अभी तक मैनुअल मोड पर सिंगल लाइन के जरिए सेवाएं संचालित की गई थीं. इससे अब इस लाइन के यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है.

पीक-आवर्स में 07 मिनट 30 सेकंड पर ट्रेन मिल जाएंगी

अब तक इस सेक्शन पर सिंगल लाइन के जरिए ही सेवाएं संचालित की जा रही थीं, जिसकी वजह से ट्रेनों का प्रतीक्षा समय काफी ज्‍यादा था. वबीं अब अप एंड डाउन लाइन पर सेवा शुरू होने से पीक-आवर्स में 07 मिनट 30 सेकंड पर ट्रेन मिल जाएंगी जो पहले 12 मिनट में मिल रही थी. वहीं ऑफ पीक-आवर्स में 12 मिनट में मेट्रो मिल पाएगी, जो अभी तक 15 मिनट में मिलती थीं. इसके अलावा इस सेक्शन में द्वारका से ढांसा बस स्टैंड तक के सफर में लगने वाला समय भी 4 मिनट कम कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- PPF: पीपीएफ होल्डर की मृत्यु हो जाए तो क्या होगा? जानिए कैसे मिलेगा पैसा

22 नवंबर को किया गया था ट्रायल

DMRC ने 22 नवंबर को इस सेक्शन की डबल लाइन का ट्रायल आरंभ किया था. इस दौरान इस लाइन पर एक घंटे के लिए मेट्रो की सभी सेवा बंद कर दी गई थी. यात्रियों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए DMRC ने पहले ही नोटिस जारी किया था. DMRC ने अपने बयान में  बताया था कि द्वारका से ढांसा बस स्टैंड तक ग्रे लाइन पर ट्रेनों की गति और गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए स्पीड ट्रायल किया जा रहा है. ऐसे में यहां दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे तक एक घंटे के लिए मेट्रो सेवाएं बंद की गई है.

ये भी पढ़ें- लॉन्च हुआ इस शहर में Jio 5G, अनलिमिटेड डेटा के साथ 1 Gbps तक की स्पीड का उठा सकते हैं मजा

 

–भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

43 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

1 hour ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago