मनोरंजन

Father’s Day के मौके पर Varun Dhawan ने दिखाई बेटी की पहली तस्वीर, पोस्ट के कैप्शन ने लोगों को कर दिया इमोशनल

Varun Dhawan Daughter pic: दुनियाभर में आज फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा हैं. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स संजय दत्त से अनन्या पांडे तक ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपने पिता को फादर्स डे विश किया है. वहीं इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने पापा बनने की खुशी में अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की.

एक्टर और उनकी पत्नी नताशा दलाल हाल में पेरेंट्स बने हैं. उनके घर बेबी गर्ल ने जन्म लिया है. ऐसे में वरुण 16 जून को अपना पहला फादर्स डे मना रहे हैं. एक्टर ने अपनी बेटी की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की और अपनी खुशी जताई. दरअसल 16 जून को वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपने नवजात बच्ची की एक तस्वीर शेयर की. फोटो में, छोटी बच्ची का चेहरा छिपा हुआ है. उसने अपना हाथ अपने पिता की उंगली के चारों ओर कसकर पकड़ा हुआ है. पोस्ट में वरुण के हाथ से अपने पालतू कुत्ते जॉय का पंजा पकड़े हुए एक फोटो भी थी.

कैप्शन में, Varun Dhawan ने फादर्स डे के लिए अपनी प्लानिंग का खुलासा किया और एक लड़की के पिता होने के बारे में अपनी भावनाओं को शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी फादर्स डे. मेरे पिता ने मुझे सिखाया कि इस दिन को मनाने का सबसे अच्छा तरीका बाहर जाकर अपने परिवार के लिए काम करना है, इसलिए मैं बस यही करूंगा. एक लड़की का पिता बनने से ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती.’

परिणीति चोपड़ा का कमेंट

वरुण धवन के इस पोस्ट पर परिणीति चोपड़ा ने कमेंट किया है. एक्ट्रेस ने लिखा -’बेटी का पिता, वरुण धवन, बड़ा हो गया रे तू.’ जान्हवी कपूर, मनीष पॉल समेत कई सेलेब्स और फैंस ने वरुण धवन को उनके पहले फादर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं.

ये भी पढ़ें: ‘जॉर्जिया मेलोनी मोदी जी को…’, प्रधानमंत्री और मेलोनी के सेल्फी वीडियो पर कंगना रनौत ने दिया ये रिएक्शन

वरुण को थी बेटी की चाहत

बता दें, वरुण धवन हमेशा से एक बेटी का पिता बनना चाहते थे. करण जौहर के शो पर एक्टर ने खुल कर कहा था कि उन्हें भी एक बेटी चाहिए. एक्टर की ये मुराद पूरी हुई और नताशा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया. फिलहाल एक्टर अपने छोटे से इस परिवार के साथ खुश हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

7 minutes ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

45 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

55 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

3 hours ago