अजब-गजब

दुनिया का अब तक का सबसे महंगा बकरा, दर्ज हो चुका है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम…जानें किस नस्ल का था

Bakrid: इस बार बकरीद पूरी दुनिया में 16 और 17 जून को मनाई जा रही है. इसी के साथ ही कुर्बानी के लिए एक से बढ़कर एक नस्ल के बकरे बाजार में बिक रहे हैं. इस दौरान किसी की बोली 25 हजार तो किसी की बोली लाखों में लग रही है लेकिन इतिहास के पन्नो में एक ऐसे बकरे का नाम दर्ज है जिसकी सबसे अधिक कीमत लगाई गई थी. यह बकरा अंगोरा नस्ल का था. इस बकरे को दुनिया का अब तक का सबसे महंगा बकरा कहा जाता है. सबसे बड़ी बात ये है कि इस बकरे का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बकरे का नाम ब्रेड था और इसकी कीमत 82,600 यूएस डॉलर है. यानी भारतीय रुपयों में ये करीब 69 लाख रुपये में आज नहीं बल्कि 1985 में बिका था जो कि आज की कीमत से तुलना करें तो ये करोड़ों में होगी. अंगोरा नस्ल के इस बकरे की इतनी कीमत ब्रिटेन में लगाई गई थी. इसकी कीमत की वजह से इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें-UP का एक ऐसा गांव जहां घरों में नहीं है टीवी…बैंड-बाजा और आतिशबाजी से भी कर रखी है तौबा, ये बड़ी वजह आई सामने

जाने क्या होती है इस बकरे की खासियत?

सफेद रंग के बालों वाले इस बकरे या बकरी की नस्ल अंगोरा होती है. मुख्य रूप से इन बकरियों को ऊन के लिए पाला जाता है. इनसे निकलने वाले ऊन को मोहायर कहा जाता है. हालांकि,बकरीद के दौरान कई लोग इनकी कुर्बानी भी देते हैं.

2023 में इस बकरे की हुई थी खास चर्चा

बता दें कि बकरीद के खास मौके पर कुछ खास नस्ल के बकरों की चर्चा अक्सर होती रहती है. कुछ अपने स्किन पर लिखे कुछ अलग अल्फाजों की वजह से भी चर्चा में आ जाते हैं तो कुछ अपनी नस्ल व कीमत की वजह से चर्चा में रहते हैं. इसी तरह साल 2023 में भी एक बकरे के बारे में खूब चर्चा हुई थी. इस बकरे का नाम शेरू था और इसकी कीमत महाराष्ट्र के रहने वाले उसके मालिक ने 1 करोड़ 12 लाख 786 रुपये लगाई थी. मालिक का दावा था कि इस बकरे के शरीर पर इस तरह के निशान हैं कि उसे ध्यान से देखने पर वह उर्दू में अल्लाह और मोहम्मद जैसा लिखा हुआ प्रतीत होता है. हालांकि ये बकरा बिकने से पहले ही किसी बीमारी के चलते मर गया था. इस बकरे के मालिक ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि अगर ये बकरा बिकता तो उससे जो भी पैसा मिलता उससे वह अपने गांव में एक स्कूल का निर्माण करवाते.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

27 seconds ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

11 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

16 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

19 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

33 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

51 minutes ago