Vidya Balan Special Announcement
Vidya Balan Pregnancy News: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं. हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना है. विद्या बालन का नाम उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है, जो अपने दम पर किसी भी फिल्म को हिट करने का दम रखती हैं. वहीं हाल ही में विद्या बालन ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया था, जिसे देख लोग कह रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं. ये अफवाह हर तरफ आग की फैल गई थी. इन खबरों के बीच एक्ट्रेस ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है.
आपको बता दें कि बीते दिन यानी मंगलवार को एक्ट्रेस ने अपनी इस्टाग्राम स्टोरी पर दो और दो प्यार लिखा था. उस पोस्ट को देखने क बाद ही उनके प्रेग्नेंट होने की खबर चारों तरफ फैलने लगी थी. वहीं अब एक्ट्रेस ने लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर एक स्पेशल अनाउंसमेंट कर दी है और इसके साथ ही फैंस का दिल भी टूट गया है. बता दें कि विद्या बालन ने इंटाग्राम पर अपनी फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर कर ‘2+ 2 = प्यार’ का मतलब साफ कर दिया है. दरअसल, एक्टर्स की नै फिल्म का नाम ‘दो और दो प्यार है.’ विद्या बालन ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – ‘इस सीजन, प्यार को तुम्हें सरप्राइज करने दो, कंफ्यूज करने दो, तुम्हें कंज्यूम करने दो!’
यह भी पढ़ें : इस एक्टर को 5 नौकरियां और 2 बिजनेस करने के बाद भी नहीं मिली थी सक्सेस, अब एक फिल्म के लिए लेते हैं 15 करोड़ रुपये
बताते चलें, विद्या बालन की आने वाली फिल्म ‘Do Aur Do Pyaar’ में उनके साथ इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz), प्रतीक गांधी और (Pratik Gandhi) और सेंधिल राममूर्ति (Sendhil Ramamurthy) लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं. वहीं उनकी फिल्म का पोस्टर देखकर ये पता चल रहा है कि वो इस फिल्म में दो लड़कों के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी. ये एक लव स्टोरी है, जो 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…