देश

UP News: लखनऊ में जल्द ही यूपीआई क्यूआर कोड के माध्यम से हाउस टैक्स का कर सकेंगे भुगतान, नहीं होगी कोई झंझट

UP News: उत्तर प्रदेश में लगातार लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार काम कर रही है. इसी क्रम में लोगों को हाउस टैक्स भुगतान में सुविधा के लिए लखनऊ नगर निगम (LMC) पेटीएम के सहयोग से अपने काउंटरों पर एक यूपीआई क्यूआर कोड भुगतान प्रणाली शुरू करने जा रहा है. इससे लोगों को जल्द और आसानी से हाउस टैक्ट भुगतान करने में सुविधा मिलेगी. इसको लेकर सोमवार को दो सफल कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें इस नई पद्धति की क्षमता को प्रदर्शित किया गया और इसी के साथ ही लोगों के लिए इससे होने वाले फायदे की जानकारी भी दी गई.

इस सम्बंध में अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी दी कि “इस नई प्रणाली के जरिए लखनऊ के लोग अपना हाउस टैक्स आसानी से भुगतान कर सकेंगे. इससे हमारे काउंटरों पर लम्बी लगने वाली लाइन में भी कमी आएगी. तो वहीं लोग इस सुविधा से जल्द ही हाउस टैक्स भर सकेंगे और उनको बड़ी सुविधा मिल सकेगी. इसी के साथ ही उन्होंने आगे जानकारी दी कि इस सम्बंध में एलएमसी के कर्मचारियों को नई प्रणाली का उपयोग करने का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है. सोमवार को सिस्टम का उपयोग करके दो बिलों को सफलतापूर्वक स्कैन और भुगतान किया गया है. नई प्रणाली एलएमसी के प्रत्येक क्षेत्र में दो काउंटरों पर उपलब्ध होगी. यह विभिन्न शिविरों में भी उपलब्ध होगा जो एलएमसी आने वाले महीनों में आयोजित करेगा. बता दें कि क्यूआर कोड सुविधा हाउस टैक्स बिलों पर मुद्रित मौजूदा क्यूआर कोड को निवासियों को बस पेटीएम ऐप का उपयोग करके उन्हें स्कैन करना होगा और त्वरित और सुविधाजनक भुगतान के लिए अपने यूपीआई क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामलला की नगरी पहुंचे ‘रामायण’ के राम-सीता और लक्ष्मण, बोले- जो भगवान राम को नकारते हैं वो नादान हैं

इसी के साथ ही पंकज श्रीवास्तव ने ये भी जानकारी दी कि, क्यूआर कोड-आधारित प्रणाली के अलावा, एलएमसी भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) से जुड़ने के लिए भी काम कर रहा है. उन्होंने आगे बताया कि, बीबीपीएस एक राष्ट्रीय भुगतान प्रणाली है जो निवासियों को अपने बिलों का भुगतान ऑनलाइन या मोबाइल ऐप के माध्यम से करने की अनुमति प्रदान करती है. उन्होंने ये भी बताया कि “एक बार जब हम बीबीपीएस से जुड़ जाएंगे, तो निवासी अपने बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड सहित विभिन्न चैनलों के माध्यम से अपना हाउस टैक्स का भुगतान आसानी से कर सकेंगे. ”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘17% आबादी, 3% से कम उत्सर्जन… फिर भी निशाना भारत?’ जानिए बर्लिन में क्यों भड़के पीयूष गोयल

Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…

21 minutes ago

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भी क्यों बढ़ी टीम मैनेजमेंट की चिंता? IND vs NZ मैच में खुली पोल

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…

44 minutes ago

बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका! 4 नवंबर की परीक्षा को लेकर BSEB ने लिया बड़ा फैसला

Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…

47 minutes ago

भारत के पड़ोसियों पर भूकंप का कहर…! तिब्बत में 16 मौतों से मचा हाहाकार, पाक-अफगान में भी सुबह-सुबह डोली धरती

तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

2 hours ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

2 hours ago