War 2 Trailer Out! Hrithik Roshan और Jr NTR के धांसू एक्शन से सजी YRF की शानदार फिल्म, Kiara Advani का ग्लैमरस अंदाज फैंस को भाया!
War 2 Trailer: Hrithik Roshan और Jr Ntr की इस साल रिलीज होने वाली धमाकेदार फिल्म ‘War 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. दोनों ही एक्टर फिल्म में काफी अलग अंदाज में दिखाई देने वाले हैं. फैंस का मानना है कि इस फिल्म में दोनों की जोड़ी एक साथ काफी अच्छी लग रही है. बता दें कि वॉर 2 में दोनों बड़े एक्टर्स के साथ कियारा अडवानी भी नजर आने वाली हैं.
War 2 के ट्रेलर वीडियो में फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही है. Hrithik और Ntr के साथ-साथ इस फिल्म में कियारा भी अपने ग्लैमरस अंदाज से चार चांद लगाने वाली हैं. फिल्म के लिए तीनों की तिगड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और लोग इनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वहीं अब, जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है तो दर्शकों के बीच इसका उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है.
वॉर 2 Jr Ntr के लिए एक खास फिल्म होने वाली है क्योंकि ये उनकी बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहली फिल्म है. साथ ही एक्टर के फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतेजार है क्योंकि वो देखना चाहते है कि उनके फेवरेट कलाकार साउथ इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं.
Hrithik और Ntr की ये फिल्म यशराज फिल्मस के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. ये साल 2019 में आई वॉर की सीक्वल है, बता दें कि इसके पहले पार्ट में Hrithik और Tiger Shroff लीड रोल में थे. वहीं इस बार वॉर 2 में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के बीच दुश्मनी देखने को मिलेगी. ये फिल्म अगले महीने यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलाज होने वाली है. अब देखना ये होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है और दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना सकती है.
ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan पर केस करना चाहती हैं Barkha Singh! एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा, वजह जानकर आपको भी लगेगा शॉक
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…