संगीतकार अनु मलिक.
बात साल 2021 की है, जब Covid-19 महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी जकड़ में ले रखा था और इसी दौरान टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) चल रहे थे, जहां इजरायल के एक जिमनास्ट Artem Dolgopyat ने दूसरा गोल्ड मेडल जीता था, तब स्टेडियम में इजरायल (Israel) का राष्ट्रगान (National Anthem) बजाया गया था, जिसे सुनकर तमाम भारतीय अवाक रह गए थे.
इजरायल के राष्ट्रगान (Hatikvah यानी The Hope) को सुनकर भारतीयों को अजय देवगन, अमरीश पुरी, सोनाली बेंद्रे के अभिनय से सजी 1996 में आई फिल्म ‘दिलजले’ (Diljale) के एक गाने की याद आ गई. ये गाना ‘मेरा मुल्क मेरा देश’ था. ये घटना सामने आने के बाद इस फिल्म में संगीत देने वाले अनु मलिक पर लोग आग बबूला हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया.
इजरायल के राष्ट्रगान और ‘मेरा मुल्क मेरा देश’ की धुन में काफी समानता है. इजरायल का राष्ट्रगान संगीत और लय के हिसाब से धीमा है, जबकि ‘मेरा मुल्क मेरा देश’ गाना संगीत और लय के हिसाब से अपेक्षाकृत तेज है.
अनु मलिक पहले भी कई बार अपने कंपोज किए गए गानों के कारण विवादों में फंस चुके हैं. 1995 में आई फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ (1995) में उनका गाना ‘दिल मेरा चुराया क्यों’ को Wham के नाम से मशहूर ब्रिटिश पॉप सिंगर जॉर्ज माइकल और एंड्रयू रिजले के गाने Last Christmas की कॉपी होने का आरोप लगा था. यह गाना आमिर खान और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था.
इस फिल्म के एक और गीत ‘राजा को रानी से प्यार’ पर भी चोरी का आरोप लगा था. आरोप है कि यह गाना 1972 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘Godfather’ के थीम सॉन्ग से कॉपी किया गया था.
1997 की फिल्म ‘Ishq’ में अनु मलिक का गाना ‘नींद चुराई मेरी’ भी कथित तौर पर कॉपी किए जाने के कारण चर्चा में रहा है. आरोप है कि यह गाना अमेरिकी पॉप ग्रुप Linear के Sending All My Love की नकल है.
1995 में आई उनकी एक और फिल्म ‘याराना’ का ‘मेरा पिया घर आया’ नाम के गीत पर चोरी करने का आरोप लगा था. आरोप है कि यह पाकिस्तानी गायक और संगीतकार नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) द्वारा लिखे गए इसी नाम के एक गीत से कॉपी किया गया था.
मालूम हो कि संगीतकार अनु मलिक ने बॉलीवुड के लिए कई व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों में संगीन दिया है. उन्हें अपने गानों में तबले के इस्तेमाल के लिए जाना जाता है, जिसमें ‘सोहनी महिवाल’, ‘बाजीगर’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘बॉर्डर’, ‘विरासत’, ‘सोल्जर’, ‘बीबी नंबर 1’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘फिजा’, ‘रिफ्यूजी’, ‘मैं हूं ना’ और ‘यादें’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…