मनोरंजन

जब धोखा दे रहे पति को सबक सिखाने के लिए ये एक्ट्रेस खुद पड़ गई एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर में, जानिए फिर क्या हुआ अंजाम?

Poonam Dhillon Birthday: बॉलीवुड में कदम रखने से पहले, साल 1977 में पूनम ने ‘मिस इंडिया यंग’ का खिताब जीता था। इसी जीत के बाद मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने पूनम को अपनी फिल्म ‘त्रिशूल’ का ऑफर दिया. हालांकि, पूनम ने शुरुआत में इस ऑफर को ठुकरा दिया था. बाद में वह एक शर्त के साथ फिल्म करने को तैयार हुईं. शर्त ये थी कि वह केवल स्कूल की छुट्टियों में ही शूटिंग करेंगी. ‘त्रिशूल’ में उन्हें अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज के साथ काम करने का मौका मिला. 80 के दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों आज अपना जन्मदिन मना रही है. ऐसे में आज हम आपको उनसे जुड़े एक किस्से के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी भी रही चर्चा में (Poonam Dhillon Birthday)

पूनम ने कई बड़े सितारों के साथ सुपरहिट फिल्में दीं. उनके रिश्तों की भी खूब चर्चाएं हुईं. बताया जाता है कि करियर के शुरुआती दिनों में वह यश चोपड़ा के घर में रहती थीं. इसी वजह से दोनों के रिश्ते की अफवाहें भी फैलने लगीं. हालांकि पूनम ने इन खबरों को झूठा बताया था.

‘त्रिशूल’ के दौरान थप्पड़ वाला किस्सा

फिल्म ‘त्रिशूल’ की शूटिंग के दौरान शशि कपूर ने एक सीन में पूनम को जोरदार थप्पड़ मारा था. सीन को एक टेक में परफेक्ट करने के लिए ऐसा किया गया था. पूनम इस असली थप्पड़ से हैरान रह गई थीं. हालांकि शॉट खत्म होते ही शशि कपूर ने उनसे माफी मांग ली थी.

ये भी पढ़ें: 3 सालों बाद वापस आ रहे Aamir Khan, रेड 2 फिल्म के साथ आ रहा ट्रेलर…. इस दिन होगी रिलीज

रमेश तलवार से नजदीकियां

‘त्रिशूल’ के बाद पूनम का नाम डायरेक्टर रमेश तलवार से भी जुड़ा. फिल्म ‘बसेरा’ की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं. लेकिन ये रिश्ता ज्यादा वक्त नहीं चला और दोनों अलग हो गए. फिल्म ‘कयामत’ की शूटिंग के दौरान पूनम, डायरेक्टर राज एन सिप्पी के करीब आईं. कहा जाता है कि वह उनसे शादी भी करना चाहती थीं. लेकिन राज पहले से शादीशुदा थे और परिवार छोड़ने को तैयार नहीं थे. पूनम ने खुद ही उनसे दूरी बना ली ताकि किसी का घर न टूटे.

सुनील दत्त से शादी करने की ख्वाहिश

फिल्म ‘लैला’ के सेट पर पूनम ने सुनील दत्त से मजाक में कहा था कि अगर वह जवान होते तो वह उनसे शादी कर लेतीं. सुनील दत्त फिल्म में उनके पिता का रोल निभा रहे थे. यह किस्सा आज भी याद किया जाता है.

अशोक ठकारिया से शादी

पूनम की मुलाकात प्रोड्यूसर अशोक ठकारिया से एक दोस्त के जरिए हुई थी. उस समय पूनम, राज सिप्पी से ब्रेकअप और अपने पिता के निधन के गम से जूझ रही थीं. अशोक ने उस कठिन समय में उनका साथ दिया. धीरे-धीरे दोनों करीब आए और 1988 में शादी कर ली. शादी के बाद पूनम ने एक्टिंग छोड़ दी और पारिवारिक जीवन में रम गईं. बेटे अनमोल और फिर बेटी पलोमा के जन्म के बाद भी उन्होंने लंबे समय तक फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए रखी.

सलमान खान पर था क्रश

पूनम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने सलमान खान को उनके यंग दिनों में देखा था. तब उन्हें नहीं लगा था कि सलमान इतने बड़े स्टार बनेंगे. लेकिन सलमान की गुड लुक्स से वह काफी प्रभावित थीं. ‘मैंने प्यार किया’ के समय पूनम ने मजाक में कहा था कि सलमान बहुत क्यूट लग रहे हैं. आज भी पूनम मानती हैं कि कुछ क्रश कभी खत्म नहीं होते.

आखिरी बार इस फिल्म में आईं नजर

पूनम ढिल्लों को आखिरी बार 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय मम्मी दी’ में देखा गया था. इस फिल्म में उन्होंने सोनाली सैगल और सनी सिंह के साथ काम किया. उनकी बेटी पलोमा ने भी फिल्म ‘दोनों’ से बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है, जबकि उनका बेटा अनमोल एक्टिंग की दुनिया से दूर है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिवाली पर कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जानिए क्यों खास है मां अंबाबाई का दरबार?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…

9 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक: अक्टूबर मेंखुदरा महंगाई दर 5.93% पर पहुंची, आपकी EMI पर भी मंडराया खतरा

Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…

10 minutes ago

दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…

31 minutes ago

छठ के बाद क्या टूट जाएगी JDU? संजय झा से तल्खी और बीजेपी का दफ्तर, जानिए क्या है ललन सिंह का अगला गेमप्लैन

Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…

33 minutes ago

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

60 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

1 hour ago