दुनिया

दक्षिणी लेबनान में इजरायली ड्रोन हमले में हिजबुल्लाह कमांडर की मौत, गाजा में भी हमास पर कार्रवाई

Hezbollah commander killed: इजरायल की सेना ने एक बयान में बताया कि उसने दक्षिणी लेबनान में ड्रोन हमले में हिजबुल्लाह कमांडर को मार गिराया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हमले में ब्लिडा क्षेत्र को निशाना बनाया गया, जिसमें अली इबार अल-नबी खादी की मौत हो गई. सेना ने खादी की पहचान म्हाइबिब क्षेत्र में हिजबुल्लाह की सैन्य चौकी के उप प्रमुख के रूप में की थी.

इसी बीच, एक अज्ञात लेबनानी सुरक्षा सूत्र ने सिन्हुआ को बताया कि दक्षिणी लेबनान में गुरुवार को इजरायली ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. हमले में मारे गए शख्स की पहचान हिजबुल्लाह सदस्य अली अब्देल नबी हिजाजी के रूप में की गई, जो ब्लिडा गांव का रहने वाला था. लेबनान के सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र और सुरक्षा स्रोतों के अनुसार, एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल चलाते समय टक्कर मारी गई.

इजरायली जासूसी को लेबनानी सेना ने किया नष्ट

लेबनानी सेना की एक इकाई ने गुरुवार को ब्लिडा में एक इजरायली जासूसी उपकरण को नष्ट करने की सूचना दी. इसके साथ ही नागरिकों को चेतावनी दी कि वे ऐसे खतरनाक वस्तुओं के पास न जाएं या उन्हें न छूएं, क्योंकि यह जानलेवा हो सकते हैं.

27 नवंबर 2024 से अमेरिका और फ्रांस द्वारा मध्यस्थता किए गए एक युद्धविराम समझौते ने हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच प्रभावी होकर, गाजा पट्टी में युद्ध के कारण शुरू हुए एक साल से अधिक के संघर्ष को समाप्त कर दिया. इस समझौते के बावजूद, इजरायली सेना की ओर से कभी-कभी लेबनान में हमले होते रहे हैं. इसको लेकर इजरायली सेना दावा करती है कि ये हमले हिजबुल्लाह द्वारा उत्पन्न खतरों को निष्क्रिय करने के लिए हैं.

इजरायल ने गुरुवार को कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान और गाजा पट्टी में हवाई हमले किए, जिसमें उसने हमास और हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया.

जबालिया में हमास के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई

इजरायली सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया. बयान में कहा गया कि आईडीएफ (इज़रायली रक्षा बल) हिजबुल्लाह द्वारा नागरिक कवर की आड़ में सैन्य उपस्थिति को पुनः स्थापित करने या स्थापित करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ काम करेगा.

इसके अलावा, इजरायली सेना और शिन बेट घरेलू सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि उन्होंने उत्तरी गाजा में जबालिया पर हमला किया, जिसमें उन्होंने हमास के कमांड और नियंत्रण केंद्र को निशाना बनाया. सेना ने कहा कि इस स्थल का उपयोग इजरायली नागरिकों और सैनिकों के विरुद्ध आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए किया गया था.

ये भी पढ़ें: US China Tariff War: चीन पर और सख्त हुई अमेरिकी सरकार, टैरिफ बढ़ाकर 245% किया; भारत को मिली राहत

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिवाली पर कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जानिए क्यों खास है मां अंबाबाई का दरबार?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…

2 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक: अक्टूबर मेंखुदरा महंगाई दर 5.93% पर पहुंची, आपकी EMI पर भी मंडराया खतरा

Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…

3 minutes ago

दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…

23 minutes ago

छठ के बाद क्या टूट जाएगी JDU? संजय झा से तल्खी और बीजेपी का दफ्तर, जानिए क्या है ललन सिंह का अगला गेमप्लैन

Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…

25 minutes ago

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

52 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

57 minutes ago