लाइफस्टाइल

क्या आपके भी आंखों के नीचे पड़ रहे हैं डार्क सर्कल्स? तो इन 5 तरीकों से मिल सकती है राहत, आज ही करें ट्राई

Dark Circles: आजकल की तेज भागती जिंदगी में काम का दबाव, नींद की कमी, सही खानपान न होना और तनाव जैसी वजहों से आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल की समस्या आम हो गई है. ये काले घेरे चेहरे की खूबसूरती को फीका कर देते हैं.  कई लोग डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टरों के चक्कर लगाने लगते हैं. हालांकि, कुछ घरेलू उपाय और लाइफस्टाइल में बदलाव करके हल्के डार्क सर्कल्स से आसानी से निपटा जा सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जो आपके डार्क सर्कल को कम करने में मदद कर सकते हैं.

डार्क सर्कल क्यों होते हैं? (Dark Circles)

डार्क सर्कल कई कारणों से हो सकते हैं. इनमें आनुवंशिकता, उम्र का बढ़ना, नींद की कमी, एलर्जी, डिहाइड्रेशन और खराब जीवनशैली प्रमुख कारण हैं. थकान और एलर्जी जैसी स्थितियां भी इसे बढ़ा सकती हैं.

डार्क सर्कल से कैसे पाएं छुटकारा?

डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी है. हेल्दी डाइट लें, तनाव से दूर रहें, अच्छी नींद लें और खूब पानी पिएं. साथ ही, आंखों के आसपास की त्वचा को मॉइश्चराइज और सूरज की किरणों से बचाकर रखें.

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं ब्रश से ज्यादा क्यों बेहतर है दातुन? किस महीने में किसका करें इस्तेमाल, फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

डार्क सर्कल हटाने के आसान उपाय:

कोल्ड कंप्रेस करें

अगर आप अपने आंखों के नीचे से डार्क सर्कल हटाना चाहते हैं तो सबसे पहले आप आंखों पर बर्फ से सिकाई करें. इससे सूजन कम होती है और डार्क सर्कल भी हल्के हो सकते हैं.

आई क्रीम का इस्तेमाल करें

इसके अलावा कोई अच्छी हाइड्रेटिंग आई क्रीम आंखों के नीचे लगाने से त्वचा को नमी मिलती है और काले घेरे कम होते हैं.

तनाव से बचें

तनाव कई समस्याओं की जड़ है. तनाव से दूरी बनाकर आप अपनी त्वचा को भी हेल्दी रख सकते हैं.

स्क्रीन टाइम घटाएं

लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर लगातार देखने से भी डार्क सर्कल हो सकते हैं. इसलिए स्क्रीन टाइम कम करने की कोशिश करें.

बादाम तेल लगाएं

बादाम का तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है. हल्के हाथों से आंखों के नीचे बादाम तेल की मसाज करें. इससे त्वचा को पोषण और नमी मिलती है, जिससे डार्क सर्कल कम हो सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

2 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

9 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

11 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

15 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

17 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

25 minutes ago