उर्फी जावेद (फोटो)
Urfi Javed: अपने आउटफिट्स की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उर्फी ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने घर से भागने जैसा कदम उठाया था.
Humans of Bombay के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने बताया कि उन्होंने 17 साल की उम्र में घर से भागने का फैसला किया था. एक्ट्रेस ने इस दौरान बताया कि उनके पिता बहुत मारते थे और कई बार वह इस हद तक चले जाते थे कि पिटाई के कारण उर्फी बेहोश हो जाती थीं. अपना दर्द बयां करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उनके रिश्तेदार तक उनकी इज्जत नहीं करते थे.
उर्फी ने इस बातचीत के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए. एक्ट्रेस ने कहा कि जब 15 साल की थी तब किसी ने उनकी फोटो अडल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी थी. उन्होंने बताया, “इस तस्वीर में मैं ट्यूब टॉप पहने हुई थी और यह मेरी फेसबुक प्रोफाइल पर लगी थी लेकिन किसी ने उसे बिना मॉर्फिंग के पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया था.”
इसकी जानकारी जैसे-जैसे और लोगों को हुई, सब बुरा-भला कहने लगे. एक्ट्रेस ने बताया, “ये बात सामने आने के बाद लोग मुझे पोर्न स्टार कहने लगे, लेकिन मैंने उनसे पूछा कि वीडियो कहां है? फिर भी लोग मुझे पोर्न स्टार कहने लगे.”
उर्फी ने आगे बताया कि ये बात उनके पिता भी कहने लगे थे कि वह एक पोर्न स्टार हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “वह लोगों से कहते थे कि पोर्न वेबसाइट वाले 50 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं. उन्होंने ये सब हमारे रिश्तेदारों को भी बताया था. मेरे पिता ये मानने को तैयार नहीं थे कि मेरी कोई गलती नहीं और वे मुझे खूब मारते थे. कई बार वह इतना पिटाई करते थे कि मैं बेहोश हो जाती थी.”
आगे उर्फी ने बताया कि दो साल तक ये सब कुछ सहा लेकिन दो साल बाद वह घर छोड़कर भाग गईं. एक्ट्रेस कहती हैं, “आए दिन रिश्तेदार ताने मारते थे, बेइज्जत करते थे, जिसके बाद मैंने घर छोड़ दिया.” घर से भागने के बाद उर्फी अपनी बहन के साथ लखनऊ शिफ्ट हो गईं.
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…