देश

Covid Cases in Bihar: बिहार के इस गांव में कोरोना भगाने के लिए भागवत कथा और हनुमान चालीसा का पाठ, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण

Covid Cases in Bihar: देश में एक बार फिर कोरोना (Coronavirus Cases) के मामले बढ़ने लगे हैं, जिसको देखते हुए केंद्र और राज्य की सरकारें एहतियात बरतने की सलाह दे रही हैं. बिहार में भी फिर से वैश्विक महामारी कोरोना दस्तक देने लगी है, जिससे लोगों में फिर से भय का माहौल है. वहीं राज्य सरकार ने इससे लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच, बिहार में एक गांव ऐसा भी है जहां कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए भागवत कथा व हनुमान चालीसा का पाठ कराया जा रहा है.

भागलपुर के सबौर प्रखंड के सरधो गांव स्थित हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन व हनुमान चालीसा का पाठ कराया जा रहा है. वहां के समाजसेवी सुगंध झा ने बताया कि वैश्विक महामारी फिर से दस्तक देने लगी है और बिहार में भी कई केस सामने आए हैं. भागलपुर जिले से सटे मुंगेर में भी कोरोना के कई मरीज हो गए है, इससे बचाव के लिए हमलोग भगवान की आराधना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा और उसकी दो बेटियां भी वांटेड, असद की तलाश में नेपाल तक तलाशी

उनका कहना है कि जल्द से जल्द कोरोना खत्म हो और लोग सुख-चैन की जिंदगी जी सकें, यही उम्मीद करते हैं. उन्होंने कहा कि भागवत कथा कराई जा रही है ताकि हमारे गांव-समाज के लोगों पर कोरोना का प्रकोप न पड़े.

ग्रामीणों ने कराया हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

सुगंध झा ने बताया कि कथा वाचन और हनुमान चालीसा पाठ के लिए सारा आयोजन ग्रामीणों के द्वारा ही किया गया है और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इसमें भाग लिया. भागवत कथा वाचन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

बिहार में बढ़ रहे कोरोना के मामले

बता दें कि बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां पटना में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. कोरोना का नया वैरिएंट XBB1.16 भी यहां दस्तक दे चुका है जिसके मद्देनजर प्रशासन ने वायरस से लड़ने की पूरी तैयारी की है. कई जिलों में कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं. वहीं मुंगेर में भी लोगों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम: GST से लेकर LPG, ITR और PNB कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…

2 minutes ago

दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…

6 minutes ago

ममता बनर्जी बनाम ईडी मामला: सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…

8 minutes ago

इजराइल में सत्ता की लड़ाई: नेतन्याहू या आइजनकोट, किसके हाथ आएगी प्रधानमंत्री की कुर्सी?

Israel Election 2026: इजराइल में चुनाव के बाद सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है. नेतन्याहू…

15 minutes ago

‘सिर्फ रिपोर्ट बनाना काफी नहीं, ठगी रोके बैंक’, साइबर फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बैंक…

22 minutes ago