देश

Maharashtra: NCP चीफ शरद पवार को लेकर सियासी अटकलें तेज, क्या NDA में होंगे शामिल ? CM एकनाथ शिंदे ने दिया जवाब

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उत्तर प्रदेश के दौरे पर है. यहां वह आज अयोध्या (Ayodhya) में रामलला के दर्शन करेंगे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने उद्धव ठाकरे (uddhav thackeray) पर निशाना साधा. इसके साथ ही शरद पवार के अडानी मामले पर दिए गए बयान पर बात की. शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बाला साहेब के विचारों के खिलाफ काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने वीर सावरकर पर लेकर कांग्रेस पर हमला बोला.

महाराष्ट्र में एनसीपी चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) के अडानी मामले पर दिए गये बयान को लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गयी. अडानी मामले पर सरकार को घेरने की कोशिश पर शरद पवार ने कांग्रेस से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. इसके बाद तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है कि महाराष्ट्र में आगे की सियासत क्या मोड़ लेगी. इसके अलावा यह भी अटकलें लगाी जा रही है कि शरव पवार की पार्टी कांग्रेस से अलग हो जाएगी.

शरद पवार पर क्या बोले एकनाथ शिंदे ?

जब मीडिया ने उनसे हिंडनबर्ग की रिपोर्ट और अडानी मामले पर पवार के दिए गए बयान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि “अगर शरद पवार ने कहा है तो कुछ सोच समझकर ही कहा होगा. देखिए मैं कहूंगा- हिंडनबर्ग जैसी एजेंसी सवाल उठाती हैं. किसी ने कुछ कहा और किसी को टारगेट कर दिया, ऐसा नहीं होना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) अडानी के मामले की जांच कर रहा है. जांच होनी चाहिए लेकिन किसी के आरोप भर से किसी को टारगेट कर देना, यह हमारी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली बात है. इंडस्ट्री को बढ़ावा देने का काम हर कोई करता है और हमें आगे बढ़ने के लिए इंडस्ट्री की जरूरत है.

यह भी पढ़ें-  Covid Cases: यूपी में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, अलर्ट हुई सरकार, जानें क्या हैं नयी गाइडलाइंस ?

क्या NDA में शामिल होंगे शरद पवार ?

वहीं उनसे जब यह सवाल की किया गया कि क्या शरद पवार अब एनडीए में शामिल हो सकते हैं. इस पर शिदें ने कहा – देखिए, उनके (शरद पवार) बयान को ऐसे मत जोड़िए. इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कह सकते, बाद में इस बारे में बात की जा सकती है. अभी हम राम मंदिर आए हैं, दर्शन करने अयोध्या आए हैं. रामलला का दर्शन करना है. जैसे बाला साहब का राम मंदिर से जुड़ाव था वैसे ही हमारा है क्योंकि हम उनके कार्यकर्ता हैं.

क्या कहा था शरद पवार ने ?

NCP अध्यक्ष शरद पवार ने गौतम अडानी का समर्थन करते हुए कहा था कि एक इंडस्ट्रियल ग्रुप (Industrial Group) को टारगेट किया जा रहा है. इतना ही नहीं पवार ने यह भी कहा कि इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग व्यर्थ है. उन्होंने कहा कि अगर जेपीसी में 21 सदस्य हैं, तो संसद में संख्या बल के कारण 15 सत्ता पक्ष से और छह विपक्षी दलों से होंगे, जो समिति पर संदेह पैदा करेगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

9 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago