मनोरंजन

यामी गौतम की फिल्म Article 370 को दर्शकों से मिला अच्छा रिस्पॉन्स, अब एक्ट्रेस ने फैंस के लिए लिखा ये मैसेज

Yami Gautam Article 370: यामी गौतम अपनी एक्टिंग से हर बार फैंस को चौंकाकर रख देती हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है. यामी की हाल ही में फिल्म आर्टिकल 370 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. साथ ही लोगों के भी फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म ने वीकेंड पर शानदार कमाई की थी और अब वीकडे पर भी अच्छी कमाई कर रही है. वहीं अब आर्टिकल 370 की रिलीज के बाद यामी ने फैंस के लिए एक महत्तवपूर्ण मैसेज लिखा है. यामी ने इस फिल्म को लेकर अपनी फीलिंग्श शेयर की है. उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उन्हें कहा था यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आएगी.

एक्ट्रेस ने फैंस को लिखा ये मैसेज

यामी गौतम ने बताया कि कई लोगों ने उन्हें कहा था यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आएगी. ऐसे में यामी गौतम ने आर्टिकल 370 के खिलाफ बोलने वालों को जवाब देते हुए लिखा-जब हम ‘आर्टिकल 370’ बना रहे थे, तो कई लोगों ने हमसे कहा कि यह फिल्म दर्शकों के बीच काम नहीं करेगी, ‘यह बहुत तकनीकी है, बहुत सारे राजनीतिक शब्दजाल हैं’ लेकिन हम साहस के साथ आगे बढ़े क्योंकि हम जानते थे कि विरोध करने वाले हमारे दर्शकों को अंडररेस्टिमेट कर रहे थे. उन्हें बिल्कुल गलत साबित करने के लिए आप सभी का धन्यवाद.

यामी ने दर्शकों को कहा धन्यवाद

यामी ने आगे कहा कि ‘हमारी छोटी सी फिल्म को इतना प्यार देने के लिए बड़े दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद. हम विनम्र हैं और आप सभी के सदैव आभारी रहेंगे. धन्यवाद! जय हिन्द!’

ये भी पढ़ें:‘चिट्ठी आई है…’ से परदेसियों को रुलाने से लेकर ‘चांदी जैसा रंग है तेरा… ‘ तक पंकज उधास के 10 बेहतरीन नगमें

क्या है आर्टिकल 370 की कहानी?

आर्टिकल 370 की कहानी के बारे में बात करें तो इसमें यामी गौतम के साथ अरुण गोविल और किरण कर्माकर लीड रोल में नजर आए हैं. अरुण गोविल ने पीएम मोदी का किरदार निभाया है तो किरण ने अमित शाह का. वहीं यामी एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आईं हैं.  फिल्म में आर्टिकल 370 के हटाए जाने के बाद उससे प्रभावित होने वाली चीजों के बारे में दिखाया गया है.

बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 ने बीते दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया खा जिसके हिसाब से फिल्म ने टोटल 26.15 करोड़ की कमाई कर ली है. इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 5.9 करोड़, दूसरे दिन 7.4 करोड़, तीसरे दिन 9.6 करोड़ और चौथे दिन 34 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

19 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

22 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago