मनोरंजन

Yo Yo Honey Singh Famous: शोहरत से नरक तक का सफर और छुपे राज़ का होगा पर्दाफाश

Yo Yo Honey Singh Famous trailer: हनी सिंह (Honey Sigh) की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं और उन्होंने कई कठिन दौरों का सामना किया है. रैपर और सिंगर हनी सिंह ने अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है. अब उनकी जिंदगी की सच्ची कहानी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘Yo Yo Honey Singh Famous’ का ट्रेलर जारी किया गया है. इस डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह की असल जिंदगी की कहानी दिखाई गई है.

ट्रेलर में दिखेंगे हनी सिंह के हर पहलू

फिल्म के ट्रेलर में हनी सिंह की पॉपुलैरिटी के शुरुआती दिनों से लेकर उनकी गिरावट तक हर पहलू को दिखाया गया है. ट्रेलर की शुरुआत होती है हनी के फैंस के उत्साह से, जो उन्हें “हनी सिंह… हनी सिंह…” कहकर पुकारते हैं. ट्रेलर में दिखाया जाता है कि कैसे हनी सिंह ने पंजाबी म्यूजिक को पूरे देश में लोकप्रिय बनाया और उनके गाने ‘कूल’ सॉन्ग्स के तौर पर मशहूर हुए. हालांकि, बाद में एक समय ऐसा भी आया जब वह अपनी गलतियों के कारण सब कुछ खो बैठे.

भारत के सबसे बड़े रैपर की कहानी

दिल्ली के एक आम लड़के से, जिन्होंने बिना किसी संगीत परिवार से संबंध के, अपनी मेहनत और कड़ी साधना से भारत के सबसे बड़े रैपर बनने का सफर तय किया, हनी सिंह की यह कहानी सभी को प्रेरणा देती है. फिल्म में हनी सिंह की अंधेरे दिनों का भी जिक्र होगा, जैसे ड्रग्स की लत और डिप्रेशन के कारण वह इंडस्ट्री से गायब हो गए थे. लेकिन फिर उन्होंने एक शानदार वापसी की.

ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा ने किया प्रोड्यूस

इस डॉक्यूमेंट्री को ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी हनी सिंह के संघर्ष से शुरू होती है, जब वह ‘हृदेश सिंह’ हुआ करते थे, और इसमें उनके परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे जो उनके मुश्किल समय के बारे में बताएंगे. इसके अलावा, सलमान खान और अन्य सितारे भी हनी सिंह के करियर के उभार और उनके आलोचनाओं का हिस्सा बने हैं.

हनी सिंह ने खुद इस ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए लिखा, “यो यो हनी सिंह… एक नाम जो इंडस्ट्री में गूंजता है, लेकिन असल कहानी क्या है?”

इस दिन होगी रिलीज

यह डॉक्यूमेंट्री 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, और इसमें आपको हनी सिंह के जीवन के कुछ ऐसे पहलू देखने को मिलेंगे जो पहले कभी सामने नहीं आए.

ये भी पढ़ें: ‘‘भगवान राम का रोल करना हर अभिनेता का सपना होता है’’, Red Sea Film Festival में बोले रणबीर कपूर

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की FSSAI ने दी मंजूरी: क्या है ब्रोमेट और PAH का पूरा मामला, कंपनी ने क्या दी सफाई?

FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है, जहां सितंबर…

3 hours ago

‘गुजरात के अमूल मॉडल से बढ़ेगा रोजगार’, राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा का बड़ा विजन

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 पर अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉलीगंज…

4 hours ago

बांग्लादेश की उथल-पुथल से कैसे हुई भारत की बंपर कमाई? जानें 17 दिन और 2,280 करोड़ का गणित

Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…

5 hours ago