मनोरंजन

यूट्यूब चैनल ‘बीबी की वाइंस’ के 9 साल हुए पूरे, भुवन बाम ने फैंस को दिया ये सरप्राइज

Youtuber Bhuvan Bam: यूट्यूब के फेमस कंटेंट क्रिएटर और एक्टर भुवन बाम अपने वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. उन्होंने यूट्यूब पर बीबी की वाइस नाम से चैनल शुरू किया और अब देखते ही देखते फेमस हो गए. वहीं आज उनके इस यूट्यूब चैनल को 9 साल पूरे हो गए हैं. इसी खुशी में भुवन बाम ने फैंस को एक सरप्राइज दिया है.

भुवन बाम ने की ये घोषणा (Youtuber Bhuvan Bam)

बीबी की वाइस को 9 साल पूरे होने पर भुवन बाम ने ‘ढिंढोरा’ के दूसरे सीजन की घोषणा की और बताया कि यह टीटू मामा के किरदार पर बेस्ड एक रोमांटिक कॉमेडी है. भुवन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं, ‘बीबी की वाइस’ के 9 साल पूरे हो गए हैं. यह एक बड़ी उपलब्धि है. इस खास अवसर को सेलिब्रेट करने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है कि ‘ढिंढोरा’ सीजन 2 की एक झलक शेयर की जाए.’

भुवन बाम ने शो को लेकर कही ये बात

‘हम अभी स्क्रिप्ट को फाइनल करने में लगे हुए हैं और इसे बनाने के लिए प्लेटफार्म से बात कर रहे हैं. शो को पहले से बड़ा बनाने और प्लेटफॉर्म के जरिए ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं. यह टीटू मामा और उनकी जिंदगी के बारे में फुल रोमांस कॉमेडी ड्रामा है.’

यह भी पढ़ें : Shatrughan Sinha ने अस्पताल में भर्ति होने पर तोड़ी चु्प्पी, सामने आई वजह, बेटी सोनाक्षी की शादी को लेकर कही ये बात

प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘भुवन बाम ढिंढोरा सीजन 2 की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. पहले सीजन की सफलता को देखते हुए, टीम दर्शकों के लिए और भी ज्यादा मनोरंजक और यादगार एक्सपीरियंस देने की भरपूर कोशिश कर रही है.’ ढिंढोरा 1′ को लोगों का खासा प्यार मिला था. इसकी सराहना एसएस राजामौली, ऋतिक रोशन, राम चरण समेत कई ममाहूर हस्तियों ने भी की थी.

Uma Sharma

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

5 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

13 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

23 minutes ago

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

50 minutes ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

2 hours ago