फोटो-सोशल मीडिया
Hathras Stampede: हाथरस हादसे के फरार बाबा के काले कारनामों का सच लगातार सामने आ रहा है. बता दें कि हाथरस के नारायण साकार हरि उर्फ सूरज पाल उर्फ भोले बाबा का मंगलवार यानी 2 जुलाई को थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में सत्संग का कार्यक्रम था.
बताया जा रहा है कि बाबा जैसे ही कार्यक्रम स्थल से निकलने लगे उसे पैर छूने के लिए सभी अचानक दौड़ पड़े और फिर भगदड़ मच गई. घटना में 121 लोगों की मौत अभी तक हो चुकी है और 28 लोग घायल हैं. सीएम योगी भी हाथरस पहुंचे हैं और घायलों का हाल जाना है.
इन सबके बीच बाबा के काले कारनामों के राज भी लगातार सामने आ रहे हैं. बाबा के आश्रम में रहने वाले रंजीत सिंह नाम के एक चश्मदीद ने भोले बाबा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
रंजीत ने दावा किया कि पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद बाबा ने सत्संग का ढोंग रचाकर पहले अपने एजेंट तैयार किए और फिर एजेंटों को पैसे देकर ये कहलवाता था कि उनको बाबा की ऊंगली पर चक्र दिख रहा है. एजेंट ही बाबा का प्रचार-प्रसार करते थे और लोगों को इकठ्ठा करके लाते थे. जैसे बाबा बोलते थे उनके एजेंट वैसे ही बोलते थे.
ऐजेंट बाबा के हाथ में कभी चक्र तो कभी त्रिशूल दिखने की बात करके जनता को भ्रमित करते थे. रंजीत सिंह ने दावा किया है कि बाबा के पास कोई विशेष शक्ति नहीं है. वह केवल ढोंग करता है.
रंजीत सिंह ने कहा कि मेरे पापा बाबा के आश्रम में 15 साल रहे हैं. भोले बाबा का जहां गांव है हम वहीं से हैं. मेरा बचपना उसी गांव में गुजरा है. बाबा के पिताजी नन्हें बाबू किसान थे. हम सभी लोग उसके बारे में पूरी बात जानते हैं. बाबा के सभी काम में उसके एजेंट उसका साथ देते हैं. बाबा ने अवैध निर्माण करवाया है और गांव में अवैध कब्जा भी कर रखा है. बाबा के साथ उसकी पत्नी उसके षड्यंत्र में शामिल है. इसी के साथ ही रंजीत सिंह ने ये भी दावा किया कि उसके साथ कई बड़े लोग भी शामिल हैं.
रंजीत सिंह ने दावा किया कि बाबा अपने एजेंटों को दूसरे देशों में भी भेजता है व देश के अन्य राज्यों में भेजता है ताकि वहां पर भी सत्संग का बंदोबस्त किया जा सके. बाबा ने अपनी खुदकी फौज भी तैयार कर ली. भोली भाली जनता उसकी शिकार हो रही है. बाबा अपने आश्रम में किसी गांव वाले को नहीं आने देता. वह डरता है कि कोई उसका भेद खोल देगा.
रंजीत ने ये भी बताया कि बाबा के पास दूसरे के नाम पर कई बड़ी गाड़ियां हैं. उसने अपने नाम पर कोई गाड़ी नहीं ली है. ये बसें भी दूसरे के नाम पर खरीदी हैं. आज सिकंदराराऊ में जो हुआ है उसका जिम्मेदार वो खुद ये बाबा है. इसके एजेंटों ने भ्रमजाल फैलाकर इसका एक साम्राज्य खड़ा किया है. जो लोग मरे हैं उसका जिम्मेदार ये बाबा है. उसके पास कोई शक्ति नहीं है.
रंजीत ने दावा किया कि आश्रम में रहने वाली लड़कियों के साथ वह गलत काम करवाता है. यहां पर 16-17 साल की कई लड़कियां रहती है जिन्हें वह अपनी शिष्या बताता है. बाबा सिगरेट और शराब भी खूब पीता है. बाबा पहले एक बार जेल भी गया है. इस बाबा ने पहले कहा था कि ये लड़की को जिंदा कर देगा. उसी केस में वो जेल भी गया है. रंजीत ने ये भी दावा किया कि बहादुरनगर में कई लोगों की मौत हुई है जो मैंन भी देखी है. जिन लोगों की मौत हुई ना उनके शव का कोई पता नहीं लगा है. बाबा को जब लगा कि अब वह फंस सकता है तो उसने अपना आश्रम ही शिफ्ट कर दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…