मनोरंजन

सोनी टीवी पर The Kapil Sharma Show खत्म होने के बाद अब ये कॉमेडियन नए शो के साथ लगाएगा हंसी का तड़का

पिछले साल तक कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के जरिये सोनी टीवी पर जबरदस्त धमाल मचा रहे थे. फिर जब कपिल शर्मा अपने नए शो के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स गए तो सोनी टीवी पर उनके शो की जगह ‘मैडनेस मचाएंगे- इंडिया को हसाएंगे’ ने ली थी. इस शो में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को परमानेंट गेस्ट के रूप में देखा गया था. हालांकि रिपोर्ट्स हैं कि यह शो बंद होने वाला है और कॉमेडियन जाकिर खान इसकी जगह अपना शो लेकर आने वाले हैं.

जाकिर खान करेंगे शो

रिपोर्ट के मुताबिक, The Kapil Sharma Show वाला ओरिजिनल स्लॉट अब ‘मैडनेस मचाएंगे-इंडिया को हंसाएंगे’ से लेकर जाकिर खान को दिया जा रहा है. इसकी जगह वह अपना शो लेकर आएंगे, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ शायरी भी होगी. Zakir Khan के शो का फॉर्मेट क्या होगा, इसकी भी डिटेल सामने आई है.

शो में दिखेगा जाकिर खान का अंदाज

रिपोर्ट के मुताबिक, हुमा कुरैशी स्टारर शो ‘मैडनेस मचाएंगे’ न तो दर्शकों के साथ कनेक्ट कर पाया और ना ही हंसा पाया और इसलिए शुरू होने के डेढ़ महीने बाद ही इसे रिप्लेस किया जा रहा है. एक सोर्स ने बताया कि जाकिर के शो में शायरी और कॉमेडी मिक्स होगी, जोकि उनका एक गजब का स्टाइल है. जाकिर खान की अपनी फैन फॉलोइंग है, जो उनके शायराना अंदाज से भी कनेक्ट करती है.

ये भी पढ़ें: 77वां कान फिल्म समारोह: इतिहास में पहली बार ऑफिशियल सेलेक्शन में दिखाई जा रही हैं 10 भारतीय फिल्में

इस शो के जरिए जाकिर खान अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचेंगे. ये जाकिर खान का टीवी पर दूसरा शो होगा. इससे पहले जाकिर खान ने 2017 में मेंटर के रूप में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के सीजन 5 में काम किया था. आपको बता दें ‘मैडनेस मचाएंगे’ की बात करें तो इस शो की निंदा कुछ वक्त पहले करण जौहर ने की थी. करण ने खुद की मिमिक्री करने के लिए शो के मेकर्स को झाड़ा था. तब से ये चर्चा का विषय बना हुआ है. अब देखना होगा कि जाकिर खान का शो कब टीवी पर शुरू होता है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

1 minute ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

23 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

23 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

48 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

58 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

1 hour ago