लाइफस्टाइल

Hypertension Day 2024: सिर दर्द, घबराहट, सांस फूलना, धुंधला दिखना…क्या आपको भी हैं ये दिक्कतें? स्पेशलिस्ट डॉक्टर से जानिए कैसे रहें स्वस्थ

World Hypertension Day 2024 Special: इस भ्रम में न रहें कि उच्च रक्तचाप की समस्या केवल उम्रदराज लोगों को होती है। युवा पीढ़ी भी इसकी चपेट में आ सकती है। लोगों में यह समस्या मानसिक, पर्यावरणीय कारणों और नए जमाने में जीने के तरीकों से निरंतर बढ़ रही है। ऐसा कहना है फेलिक्स अस्पताल के डॉक्टर्स का। डॉ. राहुल अरोड़ा और डॉ. सिद्धार्थ सम्राट से खास बातचीत—

डॉ. राहुल अरोड़ा और डॉ. सिद्धार्थ सम्राट ने कहा कि हाइपरटेंशन (Hypertension) का तात्पर्य उच्च रक्तचाप की समस्या से ही है। बहुत-से लोगों को ये पता नहीं होता कि हाइपरटेंशन की गिरफ्त में हैं, यहां तक कि खुली हवा में जीने वाले गांव के लोग भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। खासकर 30 से 50 साल के बीच के मरीजों में ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने की आशंका बढ़ जाती है। अब शहर ही नहीं, गांव की जनता भी हाइपरटेंशन का शिकार हो रही है। जागरुकता की कमी की वजह से लोग इसकी गिरफ्त में और उनको इसका पता तक नहीं है।

खराब जीवन शैली से लोगों में बढ़ रहीं स्वास्थ्य दिक्कतें

यदि आप सिर दर्द से परेशान हैं, लगातार चक्कर और बेचैनी हो रही है। सांस लेने में दिक्कत या उल्टी आ रही है तो सतर्क हो जाएं। यह हाई ब्लडप्रेशर के लक्षण हो सकते हैं। सबसे तेजी से बढ़ने वाली यह बीमारी साइलेंट किलर है। लाखों लोग इसकी चपेट में हैं लेकिन उन्हें पता ही नहीं लग पाता है। हार्ट अटैक का बड़ा कारण हाइपरटेंशन है। सिरदर्द, बेचैनी चक्कर और सीने में दर्द हो तो परीक्षण कराएं। हाइपरटेंशन में रक्त वाहिनियों में रक्त का दबाव लगातार बढ़ा हुआ होता है। दबाव जितना अधिक होगा, हृदय को उतनी अधिक क्षमता से पम्प करना पड़ेगा। हाईपरटेंशन के कारण विभन्न अंग क्षतग्रिस्त हो सकते हैं।

कम उम्र में हाइपरटेंशन का शिकार होने से बचें

डॉक्टर्स कहते हैं कि जीवनशैली एवं खान-पान में जंक फूड बढ़ जाने के कारण रोगी बढ़ रहे हैं। नियमित व्यायाम, संयमित भोजन, फल एवं हरी सब्जियों का सेवन इस बीमारी से बचाव करता है। तनाव और मोबाइल बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही है। खान-पान का तरीका भी बदल गया है। दुबले-पतले बच्चे भी हाईपरटेंशन की जद में मिले। बहुत से बच्चों के परिवार में भी ब्लड प्रेशर का इतिहास नहीं मिला। फिर भी उनमें यह समस्या पनप आई है। हाइपरटेंशन की परेशानी गर्भवतियों में तेजी से बढ़ रही है।

‘साइलेंट किलर’ की तरह है ये स्वास्थ्य समस्या

हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर कहा जाता है। सांस फूलना, सिर और छाती में दर्द, पसीना आना, घबराहट, उल्टी होना इसके लक्षण हैं। स्मोकिंग, शराब का सेवन, अधिक वजन, मोटापा, मानसिक और शारीरिक तनाव इसके कारण हो सकते हैं। हाई बीपी के शिकार लोग नियमित दवाइयों पर चल रहे हैं। डॉक्टर बीपी के मुताबिक इनकी डोज घटाते और बढ़ाते रहते हैं। यह बहुत चिंताजनक आंकड़े हैं। बीपी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण मोटापा है।

सफेद नमक ज्यादा न खाएं, चिकनाई से भी बढ़ता है बीपी

खानपान की बात करें तो सफेद नमक का अधिक सेवन जहर समान है। चिकनाई से भी बीपी बढ़ता है। अब 23 से 25 साल की उम्र वालों को भी बीपी की दिक्कत होने लगी है। काम और करियर का तनाव, अनियमित खानपान, स्ट्रीट साइड फूड्स खाना, कुछ भी तला खाना इसका मुख्य कारण है।

उच्च रक्तचाप के चरण

प्री-हाइपरटेंशनः इसमें ब्लड प्रेशर 120/80-139/89 के बीच होता है।
माइल्ड हाइपरटेंशनः ब्लड प्रेशर 140/90-159/99 की रेंज में होता है।
मध्यम उच्च रक्तचापः रक्तचाप की सीमा 160/110-179/109 होती है।
गंभीर उच्च रक्तचापः 180/110 या फिर उससे भी अधिक हो सकता है।

हाईबीपी के लक्षणः

● सिरदर्द
● सांस फूलना
● थकान या भ्रम
● छाती में दर्द
● पसीने आना
● घबराहट होना
● धुंधला नजर आना
● उल्टियां आना

यह हैं हाई बीपी के कारणः

● अधिक तनाव और लंबे समय तक बेचैनी
● ठीक से नींद न लेना, धूम्रपान और शराब का सेवन
● मोटे लोगों में मधुमेह होने की संभावना ज्यादा होती है
● सफेद नमक, अधिक चटपटा, तैलीय खाना
● व्यायाम नहीं करना, देर से सोना, कम्प्यूटर पर देर तक टिके रहना

ऐसे कर सकते हैं बचाव:

● धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें।
● हरी-सब्जियों और फलों का सेवन करें।
● छह माह में एक बार बीपी जरूर चेक कराना चाहिए
● कम फैट वाले डेयरी उत्पाद डाइट में करें शामिल।
● रोजना करीब एक घंटे तक व्यायाम करें।
● रोजाना नमक की मात्रा 5 ग्राम से कम रखें।
● शरीर को सक्रिय रखें और वजन घटाएं।
● मॉर्निंग वॉक या रनिंग की आदत डालें।
● फैमिली के साथ अच्छा समय बिताएं।

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

24 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago