फैक्ट चेक

राजस्थान चुनाव में 1 वोट मिलने पर रोने लगे बीजेपी नेता? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. इसी बीच एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से घूम रहा है, जो राजस्थान निकाय चुनाव से जुड़ा हुआ है. वायरल हो रहे वीडियो से दावा किया जा रहा है कि निकाय चुनाव के नतीजों में केवल 1 वोट मिलने पर बीजेपी नेता फूट-फूटकर रो रहे है.

लेकिन असल में वीडियो की कहानी कुछ और ही है.

क्या है वायरल वीडियो का दावा?

दरअसल, 17 सितंबर को एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए केप्शन में लिखा कि राजस्थान के नगर निगम पंचायत में बीजेपी को मिला एक वोट #राजस्थान #nagarnigam #vote #bjp #Congress.

वहीं, रोते हुए शख्स का वीडियो शेयर करते हुए यह दावा किया कि यह बीजेपी विधायक, जो हारने की वजह से रो रहे हैं.

क्या है असल सच?

बता दें कि, यह सच है कि राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 से चुनाव लड़ने वाले बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चंद्र को सिर्फ 1 वोट मिला था. लेकिन जिस रोते हुए नेता का वीडियो वायरल किया जा रहा है, उनका राजस्थान से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है.

वीडियो में रो रहे शख्स वास्तव में बिहार के वरिष्ठ आरजेडी (RJD) नेता शिवचंद्र राम हैं. यह वीडियो जून 2026 का है, जब बिहार में एमएलसी (MLC) चुनाव के दौरान आरजेडी से टिकट न मिलने पर शिवचंद्र राम भावुक हो गए थे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े थे. अब इसी पुराने वीडियो को राजस्थान के बीजेपी नेता से जोड़कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

कैसे खुली पोल?

वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स निकालकर जब रिवर्स इमेज सर्च किया गया, तो यह वीडियो जून 2026 का निकला. बिहार में विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए टिकट न मिलने और पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आरजेडी नेता शिवचंद्र राम फूट-फूटकर रोए थे और उन्होंने पार्टी के पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया था.

14 सितंबर 2026 को घोषित हुए राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में परबतसर नगरपालिका के वार्ड 13 से कांग्रेस की हिना खान (376 वोट) ने जीत दर्ज की. इसी वार्ड से बीजेपी के प्रत्याशी कैलाश चंद्र को मात्र 1 वोट मिला. कैलाश चंद्र का कहना था कि वह वार्ड 12 के मतदाता हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें वार्ड 13 से मैदान में उतार दिया था, जिस वजह से उन्हें सिर्फ 1 वोट मिला.

इस जांच से यह साफ है कि वायरल हो रहा दावा पूरी तरह से भ्रामक है. इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले हर दावे पर तुरंत भरोसा न करें.

यह भी पढ़ें: क्या सच में बेजान मूर्ति से दूध पीने लगा मासूम बछड़ा? जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

9 hours ago