फैक्ट चेक

Fact Check: पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच विवाद को लेकर अक्षय कुमार ने की टिप्पणी, दी औरतों की इज्जत करने की सलाह, जानें सच्चाई

भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में है. लोग इस मुद्दे पर अपनी सलाह देकर और टिप्पणियां कर रिएक्शन दे रहे है. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पवन सिंह को औरतों की इज्जत करने की सलाह दे रहे हैं. क्या सच में अक्षय कुमार पवन सिंह को सलाह दे रहे हैं या ये वीडियो मॉर्फ है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई. आइये जानते हैं.

क्या है मामला?

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के चलते एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित हो रहा शो राइज एंड फॉल सुर्खियों में बना हुआ था. लेकिन अब कुछ समय से पवन सिंह खुद सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसका कारण उनके और उनकी पत्नी के बीच का विवाद है.

इन विवादों के चलते 5 अक्टूबर को उनकी पत्नी ज्योति सिंह अचानक लखनऊ स्थित पवन सिंह के घर पहुंच गईं. जहां उन्होंने पवन सिंह पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाये, साथ ही आत्महत्या करने की धमकी भी दी.

क्या है वायरल वीडियो का दावा?

इस बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग शेयर कर ये दावा कर रहे हैं कि ये बयान पवन सिंह और ज्योति सिंह के मामले को लेकर जुड़ा है. इस वीडियो में वो ये कहते नजर आ रहे हैं कि आज उन्हें इंसान होने पर शर्म आ रही है. एक बेटी का बाप होने के नाते उनका खून खौल रहा है. साथ ही वीडियो में वो लोगों को महिलाओं की इज्जत करने की नसीहत देते हैं. इस वीडियो को लोग शेयर कर ये दावा कर रहे हैं कि अक्षय ने ये टिप्पणी पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहे विवाद पर की है.

एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि देखिए पहली बार बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भोजपुरी इंडस्ट्री के बारे में कुछ बोला. महिलाओं का सम्मान करने के लिए शक्तिशाली ज्योति सिंह पवन सिंह के विवाद में.

वीडियो के पीछे की सच्चाई

इस वीडियो की जांच करने पर भारत एक्सफ्रेस की फैक्ट चेक टीम ने पाया कि ये वीडियो अभी का नहीं बल्कि 8 साल पुराना है. इस वीडियो को 2017 में अक्षय ने बेंगलुरु में नए साल के मौके पर महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट किया था.

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर टीम को इसका फुल वर्जन मिला, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, बेंगलुरु की घटना को देख कर मुझे लगता है कि हम पीछे की ओर जा रहे हैं, इंसान से जानवर बन रहे हैं, बल्कि हैवान बन रहे हैं, क्योंकि जानवर भी बेहतर हैं. वाकई शर्मनाक.

ये भी पढ़ें: Fact Check: महिला पुलिसकर्मी को धमकी वाला वीडियो निकला फेक, जानें पूरी सच्चाई

ढाई मिनट के इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वो भी एक बेटी के बाप हैं और उन्हें अपने इंसान होने पर शर्म आ रही है. उन्हें टीवी के जरिए पता चला कि कैसे बेंगलुरु में नए साल के जश्न के मौके पर कुछ लोगों ने बीच सड़क में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की. जिसे देख उनका खून खौल उठा.  जो समाज अपनी औरतों को इज्जत नहीं दे सकता, उसे अपने आप को इंसानी समाज कहने का कोई हक नहीं है. साथ ही वीडियो में वो लड़कियों को मार्शल आर्ट्स सीखने की सलाह देते हुए ऐसी छेड़छाड़ की घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब देने की बात करते हैं.

इससे ये साबित हो जाता है कि वायरल हो रहा अक्षय कुमार का ये वीडियो पुराना है और इसका पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद से कोई लेना देना नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

3 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

4 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago