खेल

नई दिल्ली में शुरू हुआ द्वितीय फ्रेंड्स कप गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट

नई दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम में 6 अक्टूबर 2025 को द्वितीय फ्रेंड्स कप गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज़ हुआ. इस आयोजन का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा, जिसमें दिल्ली-एनसीआर की 16 बालिका टीमों ने हिस्सा लिया. ये टीमें विभिन्न एनजीओ और वंचित वर्ग से आई हैं और इस टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल के माध्यम से लड़कियों को सशक्त बनाना, आत्मविश्वास बढ़ाना और समानता को बढ़ावा देना है.

FUFC द्वारा किया गया आयोजन

इस प्रतियोगिता का आयोजन फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (FUFC) द्वारा किया गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले दिल्ली सॉकर एसोसिएशन के दिवंगत पदाधिकारियों श्री भाटिया जी और श्री रईस जी को श्रद्धांजलि दी गई. उनके योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया.

ये भी पढ़ें-पॉपुलर पंजाबी सिंगर और अभिनेता Rajwir Jawanda का निधन, 11 दिन पहले रोड एक्सिडेंट में लगी थी गंभीर चोट

पहल की सराहना

मुख्य अतिथि अमित कुमार शर्मा, IRS, जो वर्तमान में NFL के CVO हैं, उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “यह टूर्नामेंट सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समावेश और सशक्तिकरण का आंदोलन है.” उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अनुशासन, लगन और आत्मविश्वास से ही सफलता मिलती है.

ये भी पढ़ें-कैलिफोर्निया में दिवाली पर अब राजकीय अवकाश, भारतीय समुदाय में खुशी की लहर

9 अक्टूबर तक चलेगा टूर्नामेंट

इस मौके पर कई विशिष्ट अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे. टूर्नामेंट 9 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें नॉकआउट मैचों के साथ एक खास ब्लाइंड फुटबॉल प्रदर्शन मैच भी होगा.

इसे भी पढ़ें-भारतीय वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस, एयर चीफ बोले– हमारी सेना अचूक, अभेद्य और सटीक

फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के पदाधिकारी सुधीर कुमार शर्मा, अजय कुमार, राकेश जिंसी, बिजेंद्र कुमार, भारत भूषण नौटियाल, मनोज नेवा, सुनील दत्त, श्री विक्रम सिंह नेगी, साक्षी चावला, प्रदीप अरोड़ा, लोकेश पांचाल, श्याम नाथ और राकेश सहगल इस आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago