फैक्ट चेक

क्या सच में असम की बाढ़ में बह गया पुल और बस? जानिए वायरल हो रहे 4 क्लिप्स वाले वीडियो का पूरा सच

Assam Flood: असम के सात जिलों में इस समय बाढ़ का कहर जारी है, जिससे तीन लाख से अधिक लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है. इस भीषण बाढ़ में अब तक 75 लोगों की जान जा चुकी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 4 अलग-अलग क्लिप हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो असम में आई भयानक बाढ़ का है. लेकिन क्या यह वीडियो वास्तव में असम में आई इस प्राकृतिक आपदा का है? आइए जानते हैं.

क्या है वायरल दावा?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चार अलग-अलग क्लिप्स को जोड़कर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है. इससे दावा किया जा रहा है कि यह असम में भयानक बाढ़ का है.

क्या है असल सच्चाई?

वायरल हो रहे वीडियो में बाढ़ में बह रहा एक बस दिखाई दे रहा है. इसको गौर से देखने पर बस की बनावट में कई असामान्यताएं दिखाई देती हैं. इससे वीडियो की प्रामाणिकता पर शक होता है. इसी क्रम में जब वीडियो को एआई डिटेक्टर टूल से जांचा गया तो इसके 99 फीसदी एआई द्वारा बनाए जाने की संभावना बताई गई.

असम का नहीं तो फिर कहां का है वीडियो?

वीडियो के कीफ्रेम्स को जब हमने रिवर्स सर्च किया तो हमें 2021 की एक रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो जापान के एक शहर में हुई लैंडस्लाइड की घटना का है, जिसमें लगभग 20 लोग लापता हो गए थे.

वहीं, वीडियो के दूसरे क्लिप के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर यही वीडियो Reddit पर मिला. Reddit पर यह वीडियो 23 जुलाई 2025 को पोस्ट किया गया था और असम बाढ़ अभी की घटना है. इससे साफ जाहिर है कि यह पुराना वीडियो है, जिसे असम बाढ़ से जोड़कर वायरल किया गया था.

तीसरे क्लिप में एक पुल पलक झपकते ही पानी में बहता दिखाई देता है. इसके की-फ्रेम्स का रिवर्स सर्च करने पर एक स्क्रीनशॉट मिला, जो 2023 में प्रकाशित एक न्यूज रिपोर्ट से जुड़ा था. रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना अर्जेंटीना की है, जहां भीषण तूफान के कारण एक पुल बह गया था.

इस जांच से स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो का असम में आई बाढ़ से कोई संबंध नहीं है. इसलिए किसी भी वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें.

ये भी पढ़ें: क्या सीजेपी प्रदर्शन में पहुंची युवती की यह फोटो सच है? जानें क्या है वायरल दावे कि सच्चाई

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

7 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

9 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

20 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

33 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

42 minutes ago