फैक्ट चेक

कैंसर पीड़ित बेटा… आखिरी इच्छा और 7 लाख का ऑर्केस्ट्रा? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे का असली सच

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों सनसनीखेज दावों के साथ एक तस्वीर तेजी से वायरल (cancer patient’s last wish Viral photo) हो रही है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. दरअसल वायरल फोटो में एक युवक बिस्तर पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है और उसके आसपास कुछ डांसर लड़कियां और लोग खड़े हैं. बिस्तर पर लेटा शख्स उन लड़कियों पर पैसे उड़ाता हुआ नजर आ रहा है.

इस तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह युवक बिहार का रहने वाला है और कैंसर की आखिरी स्टेज पर है. मौत से पहले उसकी आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए उसके परिवार ने 7 लाख रुपये खर्च करके ऑर्केस्ट्रा बुलाया. आइए जानते हैं कि इस भावुक और हैरान करने वाले दावे के पीछे की असली सच्चाई क्या है.

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?(cancer patient’s last wish Viral photo)

ट्विटर (X) और फेसबुक पर रंजन सिंह नाम के यूजर सहित कई अन्य लोगों ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक लंबा-चौड़ा दावा लिखा है. वायरल पोस्ट में कहा गया है कि यह लड़का बिहार का है. इसे कैंसर हो चुका है और लास्ट स्टेज चल रहा है, यानी अब इसका जिंदा रहना मुश्किल है.

जब घरवालों और दोस्तों ने इसकी अंतिम इच्छा पूछी, तो लड़के ने कहा कि उसे ऑर्केस्ट्रा देखना है जिसमें ढेर सारी लड़कियां हों और वह उनपर पैसे उड़ा सके. दावे के मुताबिक, घरवालों ने 7 लाख रुपये में ऑर्केस्ट्रा की 7 लड़कियां मंगवाईं और लड़के की आखिरी इच्छा पूरी की. इस पोस्ट को देखकर लोग लगातार परिवार की आलोचना और सहानुभूति जता रहे हैं.

 

वायरल पड़ताल में सामने आया सच

जब इस वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए जांच शुरू की गई, तो वायरल पोस्ट के कमेंट सेक्शन को खंगाला गया. वहां आयुष यादव नाम के एक यूजर का कमेंट मिला, जिसने इस पूरे दावे को सिरे से खारिज कर दिया था. आयुष ने बताया कि यह मामला बिहार का नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का है.

इसके बाद जब टीम ने गोरखपुर के जानीपुर गांव के रहने वाले अमन पासवान से संपर्क किया, तो पूरी कहानी ही पलट गई. अमन ने बताया कि तस्वीर में बिस्तर पर लेटा हुआ युवक कोई और नहीं, बल्कि वह खुद हैं और सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत है.

कैंसर नहीं, एक्सीडेंट की वजह से बिस्तर पर था भाई

अमन पासवान ने इस पूरे मामले (cancer patient’s last wish Viral photo)  की सच्चाई बताते हुए कहा कि उनके बारे में सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाई जा रही है. अमन ने बताया कि उन्हें कैंसर या ऐसी कोई भी बीमारी नहीं है. असल में, 21 जून को उनकी सगी बहन की शादी थी. लेकिन शादी से करीब 20 दिन पहले यानी 31 मई को अमन का एक भयानक रोड एक्सीडेंट हो गया था. इस हादसे में उनके पैर और कूल्हे में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी थी.

ये भी पढ़ें- वेनेजुएला को भारत का सहारा; भूकंप पीड़ितों के लिए देवदूत बनकर पहुंची भारतीय सेना, जानें क्या है ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’

बहन की विदाई में हुआ था ऑर्केस्ट्रा का इंतजाम

अमन ने आगे बताया कि एक्सीडेंट से बहुत पहले ही बहन की शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और गांव की परंपरा के अनुसार शादी में मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा का भी इंतजाम किया गया था. चूंकि अमन घर के इकलौते भाई थे और बिस्तर से उठ नहीं सकते थे, इसलिए शादी के जश्न के दौरान वह बेड पर लेटे-लेटे ही शामिल हुए और अपनी खुशी जाहिर की. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 22 जून 2026 को अपलोड किए गए इसी शादी के वीडियो से स्क्रीनशॉट निकालकर कुछ शरारती तत्वों ने इसे ‘कैंसर पीड़ित की आखिरी इच्छा’ बताकर भ्रामक तरीके से वायरल कर दिया.

नतीजा: पूरी तरह फर्जी निकला वायरल दावा

हमारी पड़ताल में यह साफ हो गया है कि वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह से फेक और भ्रामक है. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक भाई के एक्सीडेंट के बाद बेड पर लेटे होने और अपनी बहन की शादी के जश्न में शामिल होने की तस्वीर को गलत संदर्भ में शेयर किया गया है. इस युवक को कोई कैंसर नहीं है और न ही यह मामला बिहार का है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

33 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago