फैक्ट चेक

Fact Check: हिमाचल और उत्तराखंड को जोड़ने वाला पांवटा साहिब पुल का पिलर टूटने का वीडियो आया सामने, जानें क्या है इसकी सच्चाई

Fact Check: बारिश के चलते देश के कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. कई जगहों पर पुलों को नुकसान पहुंचने की खबरें भी सामने आ रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुल का पिलर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है. इस पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि यह पुल हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाला पांवटा साहिब पुल है.

क्या है वायरल पोस्ट में दावा?

2 अगस्त को फेसबुक पर एक यूजर ने यह वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि, ‘हिमाचल और उत्तराखंड को जोड़ने वाला यमुनानदी पर बना पांवटा साहिब पुल टूट गया.’

वीडियो पर टेक्स्ट में भी लिखा गया है, ‘गंगा मां, पांवटा साहिब का पिलर टूट गया है.’ वीडियो में कुछ लोगों के चीखने की आवाज भी सुनाई दे रही थी. लेकिन भारत एक्सप्रेस न्यूज की जांच में ये सभी दावे गलत और भ्रामक निकले. आइए जानते हैं इन वायरल वीडियो की असलियत क्या है?

जांच में क्या सामने आया?

सबसे पहले वीडियो का एक की-फ्रेम निकाला गया और गूगल लेंस पर चेक किया है. सर्च के बाद इससे मिलता-जुलता वीडियो हमे TikTok यूजर New York Mystery की प्रोफाइल पर मिला, जिसे 20 जून को अपलोड किया गया था.

टिकटॉक भारत में बैन है, इसलिए इस वीडियो को एक्सप्रेस VPN की मदद से देखा गया था. कुछ यूजर्स ने कमेंट में इसे न्यूयॉर्क का बताया, जबकि कुछ ने इसे चीन का बताया रहे हैं. हालांकि, इसकी सही लोकेशन की पुष्टि नहीं हो सकी. लेकिन जो बैकग्राउंड आवाजें वायरल वीडियो में सुनाई दे रहे थी, वही इस क्लिप में भी थीं. इस वीडियो में पुल का पिलर टूटता हुआ नहीं दिख रहा है.

AI से बना वीडियो?

फेसबुक पोस्ट के कमेंट्स में कुछ लोगों ने दावा किया कि यह वीडियो AI टूल्स से तैयार किया गया है. इस पर हमने वीडियो को AI वीडियो डिटेक्शन टूल ‘Cantilux’ से चेक किया था. तो इस वीडियो को AI से बनाए जाने की संभावना 81% जताई गई.

इसके बाद हमने गूगल पर पांवटा साहिब पुल का पिलर टूटा जैसे कीवर्ड्स से भी सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई खबर या मीडिया रिपोर्ट नहीं मिला.

ये भी पढ़ें: Fact Check: रूस के भूकंप से जोड़कर फैलाए जा रहे वायरल वीडियो क्या है सच, जानिए इसकी हकीकत

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

4 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

6 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago