फैक्ट चेक

Fact Check: महिला पुलिसकर्मी को धमकी वाला वीडियो निकला फेक, जानें पूरी सच्चाई

Fact Check:सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग एक महिला पुलिसकर्मी से बहस करते हुए उसे वर्दी उतरवाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह घटना उत्तर प्रदेश का है. कई लोग इस वीडियो को असली मानकर सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक एंगल से शेयर कर रहे हैं.

क्या है वीडियो में?

वायरल वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी दो लोगों से बहस करती नजर आती है. इनमें से एक शख्स ने मुस्लिम टोपी पहनी हुई है. वीडियो में वह महिला को वर्दी उतारवाने की धमकी देता है, लेकिन महिला डरी नहीं और पूरी मजबूती से उसके सामने खड़ी रहती है.

लेकिन जांच में सच्चाई कुछ और ही निकली. दरअसल, यह वीडियो  Amit Dixit Social Message नाम के यूट्यूब चैनल का स्क्रिप्टेड वीडियो है. यह वीडियो 21 सितंबर 2025 को चैनल पर अपलोड किया गया था.

ये भी पढ़ें: Fact Check: राहुल गांधी ने हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई करने की दी धमकी, वीडियो हुआ वायरल, जाने सच्चाई

वायरल वीडियो की सच्चाई?

वीडियो की शुरुआत में एक डिस्क्लेमर दिखता है जिसमें साफ लिखा गया है कि इस वीडियो में दिखाए गए नाम, स्थान और घटनाएं सभी काल्पनिक हैं. इनका किसी भी वास्तविक व्यक्ति या घटना से कोई संबंध नहीं है. यानी यह वीडियो पूरी तरह से ड्रामा है. इस चैनल पर ऐसे कई और वीडियो भी हैं जिनमें यही एक्टर्स नजर आते हैं. फिर भी सोशल मीडिया पर इस वीडियो को झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि यह असली घटना है और इसमें सांप्रदायिक रंग जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

नतीजा

वायरल वीडियो फर्जी और स्क्रिप्टेड है. इसे गलत दावों और सांप्रदायिक एंगल के साथ फैलाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांचें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago