Fact Check
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय सैनिकों (Indian Army) को गिरफ्तार कर उनसे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ (Pakistan Zindabad) के नारे लगवाए गए हैं. यह वीडियो न केवल भारतीय सेना की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है, बल्कि लोगों में भ्रम और आक्रोश भी फैला रहा है. हालांकि, हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह दावा पूरी तरह से झूठा है और इस वीडियो का असली सच कुछ और ही है, जिसे पाकिस्तानी अकाउंट्स द्वारा दुर्भावनापूर्ण इरादे से फैलाया जा रहा है.
सोशल मीडिया वायरल वीडियो में भारतीय सैनिक नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान सीमा सुरक्षा बल ने भारतीय सैनिकों को गिरफ्तार किया और उनसे पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने को कहा. आइये जानें इस वीडियो के इतर सच्चाई क्या है?
हमने अपनी पड़ताल में पाया है कि वीडियो तीन साल पुराना है. इसमें पाकिस्तानी नागरिकों की नारेबाजी सुनाई दे रही है. वीडियो में दिख रहे सैनिक भारतीय सेना के जवान हैं, लेकिन वे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगा रहे हैं. वीडियो में सुनाई दे रही नारेबाजी पाकिस्तानी नागरिकों की है, जो भारतीय सैनिकों के साथ बातचीत कर रहे हैं.
दावे की प्रामाणिकता की जांच की और पाया कि यह वीडियो तीन साल पुराना है. इसमें पाकिस्तानी नागरिकों की नारेबाजी सुनाई दे रही है, न कि भारतीय सैनिकों की. प्रेस सूचना ब्यूरो फैक्ट चेक (PIB Fact Check) की पोस्ट में भी इस बात की पुष्टि की गई है. एजेंसी ने बताया है कि यह वीडियो पूरी तरह से भ्रामक है.
ये भी पढ़ें: क्या सच में SSC ने पाकिस्तान में दिया एग्जाम सेंटर? जानिए वायरल दावे की सच्चाई
यह स्पष्ट है कि भारतीय सैनिकों द्वारा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने वाला वायरल वीडियो एक सुनियोजित दुष्प्रचार है. तीन साल पुराने इस वीडियो को जानबूझकर गलत संदर्भ में पेश किया गया है. इसका उद्देश्य भारतीय सेना की छवि को धूमिल करना और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ना है. यह घटना सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली फेक न्यूज के प्रति सजग रहने और किसी भी खबर को बिना पुष्टि के साझा न करने की आवश्यकता पर बल देती है. इस कारण हमें सचेत रहना चाहिए.
Pakistan Scam: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर ऑडिट रिपोर्ट…
Gold Price Today: गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर सर्राफा बाजार में जबरदस्त चमक देखने…
Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडाला ने तलाक…
PM Modi: दिल्ली में यमुना को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने…
J&K News: जम्मू-कश्मीर में 'प्राइवेट यूनिवर्सिटीज रूल्स 2026' के लागू होने से देश-विदेश के नामी…
Trump On Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हथियार…