Bharat Express DD Free Dish

क्या सच में SSC ने पाकिस्तान में दिया एग्जाम सेंटर? जानिए वायरल दावे की सच्चाई

SSC Exam Centers In Pakistan Fact Check: परीक्षा और परीक्षा केंद्रों को लेकर SSC इन दिनों विवादों में है. इस बीच सोशल मीडिया में एक खबर वायरल हो रही है कि छात्रों एक परीक्षा केंद्र पाकिस्तान में दिया गया है. आइये जानें इसकी सच्चाई क्या है?

scc exam center in pakistan fact chek

पाकिस्तान में SCC का परीक्षा केंद्र

SSC Exam Centers In Pakistan Fact Check: पिछले कुछ दिनों से SSC परीक्षाओं को लेकर विवादों में है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट ने दावा किया है कि स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2025 के लिए एक परीक्षा केंद्र पाकिस्तान में अलॉट किया है. इस पोस्ट के साथ एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है, जिसमें कथित तौर पर एडमिट कार्ड या सेंटर अलॉटमेंट की जानकारी में पाकिस्तान का नाम दिख रहा है.

क्या है इस दावे की सच्चाई?

SSC ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन विशेषज्ञों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह दावा संदिग्ध लगता है. SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्र केवल भारत के नौ क्षेत्रों में ही आवंटित किए जाते हैं.

क्यों फर्जी है दावा?

पाकिस्तान में परीक्षा केंद्र आवंटित होने का दावा अविश्वसनीय लगता है, क्योंकि SSC की नीतियों में विदेशी केंद्र शामिल नहीं हैं. यह संभव है कि वायरल स्क्रीनशॉट में तकनीकी त्रुटि या फर्जी जानकारी हो. कई बार हैकर्स या मजाक में लोग फर्जी एडमिट कार्ड बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं. अगर SSC में विदेशों में केंद्र देने का नियम भी होता तो वर्तमान हालातों में पाकिस्तान में केंद्र देना असंभव है.

ये भी पढ़ें: हिमाचल और उत्तराखंड को जोड़ने वाला पांवटा साहिब पुल का पिलर टूटने का वीडियो आया सामने, जानें क्या है इसकी सच्चाई

SSC की परीक्षाओं में तकनीकी गड़बड़ियां

हाल ही में, Phase-13 परीक्षा में कई गड़बड़ियां सामने आईं, जिसके कारण छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी खराबी, सर्वर क्रैश, और सिस्टम हैंग होने जैसी समस्याएं आईं. इसके अलावा, कई छात्रों को उनके गृहनगर से सैकड़ों किलोमीटर दूर सेंटर दिए गए. संभव है कि इसी कारण कुछ असमाजिक तत्व इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read