Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Fact Check: IITian बाबा की हो गई मौत! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस खबर की क्या है सच्चाई?

IITian Baba Death: सोशल मीडिया पर इस समय एक खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि IITian बाबा यानी अभय सिंह की मौत हो गई है. दावा यह भी किया जा रहा है कि हिसार के एक होटल में उनकी लाश मिली है. अभय सिंह की मौत से जुड़ी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं.

iitian-baba-abhay-singh-death-fake-news-fact-check-hisar-rahul-jain

IITian बाबा की हो गई मौत!

IITian Baba Death: सोशल मीडिया पर इस समय एक खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि IITian बाबा यानी अभय सिंह की मौत हो गई है. दावा यह भी किया जा रहा है कि हिसार के एक होटल में उनकी लाश मिली है. अभय सिंह की मौत से जुड़ी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. जिसमें लिखा है कि हिसार के कमरे में IItian बाबा की लाश मिली है. इस तस्वीर में ‘IITian बाबा’ यानी अभय सिंह दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में यह भी बताया जा रहा है कि मौके से गैस पाइप मिली है.

बता दें कि ‘IITian बाबा’ यानी अभय सिंह की मौत से जुड़ी यह खबर पूरी तरह झूठी है और पुलिस ने इसका साफ खंडन किया है.

IITian Baba Death
IITian बाबा की हो गई मौत! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस खबर की क्या है सच्चाई?

क्या है सच्चाई?

असल में पूरा मामला यह है कि हिसार के रहने वाले 35 साल के राहुल जैन ने आईआईटी रुड़की से पढ़ाई की थी और वे ऑनलाइन कोचिंग चलाते थे. कुछ दिन पहले पीएलए एरिया में उनके घर में उनकी डेडबॉडी मिली थी. चूंकि राहुल जैन भी एक आईआईटीयन थे, इसलिए सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे महाकुंभ वाले ‘IITian बाबा’ (अभय सिंह ग्रेवाल) की मौत से जोड़कर फर्जी खबरें चलानी शुरू कर दीं.

हिसार पुलिस के सोशल मीडिया इंचार्ज अमरिंदर सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि मृतक राहुल जैन का अभय सिंह से कोई लेना-देना नहीं है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के ऐसी भ्रामक और झूठी खबरें सोशल मीडिया पर शेयर न करें.

झज्जर के रहने वाले हैं IITian बाबा

अभय सिंह ग्रेवाल मूल रूप से झज्जर के रहने वाले हैं. उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई की है. वे फिलहाल एकदम सुरक्षित हैं. महाकुंभ के दौरान चर्चा में आए अभय सिंह ने इस साल हिमाचल प्रदेश के अंजनघर महादेव मंदिर में शादी की थी.

ये भी पढ़ें- क्या एअर इंडिया की फ्लाइट होने वाली थी हाईजैक? यूरोप से भारत तक कोहराम; जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

IITian बाबा हाल ही में वह मथुरा और वृंदावन में नजर आए थे और सोशल मीडिया पर अपने पेज के जरिए सक्रिय रहते हैं. उन्होंने अपना पूरा लुक भी बदल लिया है और अब लंबे बाल कटवा लिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest