फैक्ट चेक

राहुल गांधी के पुणे कार्यक्रम में दिखा ‘जनसैलाब’? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई

इंटरनेट पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर एक वीडियो तेजी घूम रहा है. इससे दावा किया जा रहा है कि कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा था. लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है. आइए जानते है.

क्या है वायरल दावा?

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ नाम से एक अभियान चला रहे हैं, जो कोटा, देहरादून और प्रयागराज के बाद 22 अगस्त को पुणे पहुंचा. इस कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स और समर्थकों ने एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में विशाल भीड़ दिखाई देती है. इससे यही दावा किया जा रहा है कि यह पुणे के उसी कार्यक्रम का है.

एक एक्स यूजर ने वीडियो पोस्ट करते लिखा कि ‘Modi can’t sleep tonight.SWAG OF Next PM Rahul Gandhi at Chatro Ki Goonj, Pune.’

इसी तरह के दावे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी जमकर शेयर किए गए.

फैक्ट-चेक में खुली दावे की पोल

वायरल वीडियो की गहनता से जांच करने पर भीड़ के बीच मेक्सिको का राष्ट्रीय ध्वज दिखाई दिया. इसके बाद वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया गया, तो यही वीडियो एक स्पैनिश पत्रकार के इंस्टाग्राम अकाउंट मिला. पत्रकार ने इसे जुलाई 2026 को पोस्ट किया था. वीडियो असल में मेक्सिको सिटी का है, जहां फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन हुआ था. 30 जून को जब मेक्सिको ने फुटबॉल मैच में जीत हासिल की थी, तब फैंस ने जोकालो चौक पर इकट्ठा होकर जश्न मनाया था.

इस जांच से यह साफ है कि वायरल हो रहा वीडियो राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का नहीं है. इस वीडियो को सिर्फ भ्रम फैलाने के लिए शेयर किया गया है. इसलिए ऐसे किसी भी दावे पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि एक बार जरूर करें.

यह भी पढ़ें: Viral: क्या मराठी न आने पर ऑटो समेत चालक छोड़ रहे महाराष्ट्र? जानें इंटरनेट पर वायरल हो रहे रेलवे स्टेशन के वीडियो का सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

31 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago