Viral: महाराष्ट्र में गैर मराठी भाषीय और मराठी बोलने वाले लोगों के बिच भाषा को लेकर तकरारे अक्सर ही सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है. इस बीच इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो घूम रहा है. वीडियो से दावा किया जा रहा है कि मराठी न आने के दबाव के कारण एक ऑटो ड्राइवर को ऑटो समेत अपने गांव वापस लौटना पड़ा. लेकिन इसकी कहानी दावे से बिल्कुल अलग है.
क्या है वायरल दावा?
दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में ऑटो को ट्रेन के पार्सल कोच में लोड किया जा रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ऑटो ड्राइवर RTO के कार्रवाई और मराठी न आने के दबाव के कारण राज्य को अपने ऑटो समेत छोड़ रहे हैं. महाराष्ट्र छोड़ अपने सभी ऑटो ड्राइवर उत्तर प्रदेश और बिहार जा रहे हैं.

वहीं, वीडियो के वायरल होते ही महाराष्ट्र में काम कर रहे दूसरे राज्यों के लोगों और ऑटो चालकों में यह एक चर्चा का विषय बन गया है.
क्या है सच?
बता दें कि रेलवे के पार्सल कोच की सुविधा से कई तरह के वाहन और बड़े-बड़े समानों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा जाता है. इसलिए वीडियो को शेयर करते हुए सिर्फ ऐसा दावा करने से इस बात की पुष्टि नहीं होती कि यह दावा सच है. अगर यह सच होता तो मेन स्ट्रीम मीडिया की यह एक बड़ी खबर होती.
वहीं, सेंट्रल रेलवे ने भी इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. इसके अलावा रेलवे अधिकारी के अनुसार, यह वीडियो पूराना है, जिसे झूठे दावे के साथ फैलाया जा रहा है.
दरअसल, वीडियो में दिख रहे ऑटो को बुक किया गया था, जिसे पार्सल के तौर पर बनारस भेजा रहा था.
इस जांच से यह साफ है कि वायरल हो वीडियो झूठे दावे के साथ फैलाया जा रहा है. इसलिए ऐसे किसी दावे पर भरोसा करने से पहले एक बार उसकी पुष्टि जरूर करें.
यह भी पढ़ें: ‘सिंघम IAS’ तुकाराम मुंढे का 26वां तबादला? जानें राजस्थान में ट्रांसफर वाले पोस्ट की कहानी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



