फैक्ट चेक

शिवराज सिंह चौहान का ‘सिरफिरा’ वाला बयान वायरल, जानिए किस पार्टी के लिए बोले ये कड़वे शब्द

सोशल मीडिया पर अकसर ही किसी न किसी नेता का बयान वायरल होता ही रहता है. इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो से दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री ने यह तल्ख टिप्पणी अपनी ही पार्टी भारतीय जनता पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ की है.

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में शिवराज कहते नजर आ रहे हैं कि ‘देश संविधान से चलता है… नियम-प्रक्रियाओं से चलता है, किसी सिरफिरे की सनक से नहीं चलता.’

अब इसी क्लिप को शेयर करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स यह मनगढ़ंत दावा कर रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री ने अपनी ही पार्टी बीजेपी और उसके शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ हो गए है.

बता दें कि इस वीडियो को एक एक्स यूजर ने 13 अक्टूबर 2026 को पोस्ट किया था. वीडियो क्लिप को पोस्ट करते हुए यूजर ने ये भी लिखा कि शिवराज सिंह चौहान अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं को संविधान का पाठ पढ़ा रहे हैं.

अब यही वीडियो आग की तरह फैलने लगा और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे.

जांच में क्या आया सामने?

जब इस वायरल दावे की हकीकत जानने के लिए जांच की गई, तो सच बिल्कुल अलग ही निकला. बीजेपी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 12 अक्टूबर 2026 को अपलोड की गई पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के ओरिजिनल वीडियो को खंगालने पर पता चला कि वायरल क्लिप को संदर्भ से पूरी तरह काटकर पेश किया गया है.

दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक पत्रकार ने राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन करने वाले बयान पर सवाल पूछा था, तो उसके जवाब में शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया था. उन्होंने कहा था कि देश संविधान और कायदे-कानून से चलता है, किसी सिरफिरे की सनक से नहीं. पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहीं भी बीजेपी या अपनी सरकार के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा.

इस जांच से यह साफ हो गया कि कांग्रेस पर साधे गए निशाने वाले बयान को काट-छांट कर बीजेपी के खिलाफ ही इस्तेमाल किया जा रहा था. इसलिए किसी भी वीडियो पर भरोसा करने से पहले एक बार जरूर सोचें.

यह भी पढ़ें: ये तो अय्याश निकला! आसिम मुनीर और मरियम नवाज ने 3 घंटे तक प्लेन में उड़ाये गुलछर्रे? जानें इस वायरल दावे की पूरी सच्चाई

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

1 hour ago

दिवाली के दिन कुलगाम में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े दो संदिग्ध, चीनी पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…

3 hours ago

फूलों से सजती राहें, नम आंखों से विदाई… परमिंदर सिंह झोटा के लिए सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की पार्थिव शरीर…

4 hours ago