Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आसिम मुनीर तो अय्याश निकला! मरियम नवाज के साथ सीक्रेट डेट पर गये फील्ड मार्शल, 3 घंटे तक प्लेन में उड़ाये गुलछर्रे

Asim Munir Maryam Nawaz Secret Date: पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और पाकिस्तान के सबसे ताकतवर शख्स फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने साथ में निजी वक्त गुजारने के लिए एक प्राइवेट प्लेन में उड़ान भरी. इस विमान की खास बात यह थी कि इसमें पाकिस्तानी पायलटों की जगह दो विदेशी पायलटों की ड्यूटी लगाई गई थी.

asim-munir-maryam-nawaz-secret-date-private-plane-foreign-pilots-pakistan

आसिम मुनीर और मरियम की सीक्रेट डेट पर बवाल

Asim Munir Maryam Nawaz Secret Date: पाकिस्तान में अवाम महंगाई की मार से बेहाल है. कहीं दो वक्त की रोटी का संकट है, तो कहीं बारूद के ढेर पर बैठा खैबर है. बलूचिस्तान में बगावत के सुर तेज हैं, लेकिन मुल्क के हुक्मरानों की अय्याशियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इसी बीच दोनों के बारे में एक ऐसा जानकारी सामने आई है जिसने पाकिस्तान में हलचल मचा दी है. दावा है कि पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और पाकिस्तान के सबसे ताकतवर शख्स फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने साथ में निजी वक्त गुजारने के लिए एक प्राइवेट प्लेन में उड़ान भरी.

इस पूरे मामले को लेकर पाकिस्तान छोड़ चुके कुछ लोगों की तरफ से कई सनसनीखेज बातें कही जा रही हैं. उनके दावों के मुताबिक, इस कथित उड़ान के लिए ऐसी तैयारियां की गईं, जिन्हें सुनकर जनता का खून खौल जाएगा.

5 स्टार होटल से मंगाये गए स्टेक

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे लाहौर एयरपोर्ट से एक प्राइवेट विमान ने उड़ान भरी. इस विमान की खास बात यह थी कि इसमें पाकिस्तानी पायलटों की जगह दो विदेशी पायलटों की ड्यूटी लगाई गई थी. विमान में न कोई एयरहोस्टेस थी और न ही कोई दूसरा क्रू मेंबर. इसमें सिर्फ दो लोग सवार हुए. एक महिला, जिसे मरियम नवाज बताया जा रहा है, और दूसरा पाकिस्तान का सबसे ताकतवर शख्स, जिसे फील्ड मार्शल आसिम मुनीर कहा जा रहा है.

इस कथित उड़ान के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाने की बात कही जा रही है. इस निजी हाईप्रोफाइल डेट को लेकर लाहौर के एयरफोर्स बेस पर पहरा इतना सख्त था कि किसी बाहरी शख्स को वहां फटकने तक की इजाजत नहीं थी.

प्लेन के अंदर क्या-क्या इंतजाम हुए?

आसिम मुनीर के इस कथित डेट को लेकर प्लेन के अंदर खास इंतेजामात किये गए थे. एक पांच सितारा होटल से तीन स्टेक मंगवाए गए. विमान में ताजे फूल सजाए गए और बैठने वाली सीटों पर काले रंग की सिल्क की चादरें बिछाई गईं.

इसके बाद दोनों विमान में सवार हो जाते हैं और प्लेन उड़ जाता है. बताया जा रहा है कि यह प्लेन करीब साढ़े तीन घंटे तक आसमान में उड़ता रहा. इस दौरान विमान राकापोशी, केटू, नंगा पर्वत, संगरीला लेक और सतबारा लेक जैसे खूबसूरत इलाकों के ऊपर से गुजरा. पहाड़ों और झीलों के दिलकश नजारों के बीच साढ़े तीन घंटे की उड़ान के बाद विमान वापस एयरपोर्ट पर उतर गया.

अवाम परेशान, हुक्मरानों पर सवाल

पाकिस्तान में इस कथित उड़ान की चर्चा ऐसे वक्त हो रही है, जब मुल्क आर्थिक बदहाली, महंगाई और सुरक्षा संकट से जूझ रहा है. ऐसे में मरियम नवाज और आसिम मुनीर को लेकर किया जा रहा यह दावा सत्ता के गलियारों में कथित ऐशो-आराम और आम अवाम की परेशानियों के बीच का फर्क दिखाने की कोशिश करता है.

ये भी पढ़ें- जेलेंस्की को झाड़ पर चढ़ाकर ट्रंप ने खींच लिया पैर, 3 दिनों तक नहीं दी रूसी मिसाइलों की जानकारी, अब रो रहा यूक्रेन

हालांकि, मरियम नवाज और आसिम मुनीर की इस कथित उड़ान और उससे जुड़ी तैयारियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह मामला अब पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital