सोशल मीडिया पर इन दिनों हाथ में नीला झंडा लिए सड़कों पर गुजरते लोगों के भारी हुजूम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लोग ‘जय भीम’ और ‘बाबा साहेब अमर रहें’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं. इंटरनेट पर कई यूजर्स इस वीडियो को पश्चिम बंगाल की हालिया घटना बताकर शेयर कर रहे हैं और इसके जरिए राजनीतिक बयानबाजी भी की जा रही है.
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए आरोप लगा रहे हैं कि राजनीतिक दल बंगाल में भीम आर्मी को बढ़ावा दे रहे हैं. कुछ पोस्ट्स में तो यह दावा भी किया गया कि राज्य में सरकार बनते ही भीम आर्मी संविधान बचाने के नाम पर सड़क पर उतर आई है. इन दावों के साथ वीडियो को शेयर कर लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है.
जब वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स का रिवर्स इमेज सर्च किया गया, तो यह वीडियो यूट्यूब पर अक्टूबर 2023 का मिला. जांच में सामने आया कि यह वीडियो असल में 8 और 9 अक्टूबर 2023 को कोलकाता में भीम आर्मी द्वारा निकाली गई ‘संविधान बचाओ यात्रा’ का है. यह रैली सर्कस पार्क से शुरू होकर सियालदह के मौलाली तक निकाली गई थी.
भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर भी 8 अक्टूबर 2023 को इस रैली की तस्वीरें पोस्ट की गई थीं, जिनमें दिख रहे लोग और बैनर इस वायरल वीडियो से पूरी तरह मेल खाते हैं.
इस जांच से यह साफ है कि 2023 के पुराने वीडियो को हाल का बताकर सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है. इसलिए सोशल मीडिया पर ऐसे किसी भी वायरल हो रहे वीडियो पर एक बार में ही भरोसा न करें.
यह भी पढ़ें:Fact Check: IITian बाबा की हो गई मौत! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस खबर की क्या है सच्चाई?
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…
सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…
महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…