Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

क्या बंगाल में हाल ही में निकली भीम आर्मी की रैली? जानिए क्या है कोलकाता की ‘संविधान बचाओ यात्रा’ के वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लोग ‘जय भीम’ और ‘बाबा साहेब अमर रहें’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं. इस वीडियो को यूजर्स पश्चिम बंगाल की हालिया घटना बताकर शेयर कर रहे हैं और इसके जरिए राजनीतिक बयानबाजी भी की जा रही है.

West Bengal Bhim Army Rally Video Viral Know Truth

सोशल मीडिया पर इन दिनों हाथ में नीला झंडा लिए सड़कों पर गुजरते लोगों के भारी हुजूम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लोग ‘जय भीम’ और ‘बाबा साहेब अमर रहें’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं. इंटरनेट पर कई यूजर्स इस वीडियो को पश्चिम बंगाल की हालिया घटना बताकर शेयर कर रहे हैं और इसके जरिए राजनीतिक बयानबाजी भी की जा रही है.

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए आरोप लगा रहे हैं कि राजनीतिक दल बंगाल में भीम आर्मी को बढ़ावा दे रहे हैं. कुछ पोस्ट्स में तो यह दावा भी किया गया कि राज्य में सरकार बनते ही भीम आर्मी संविधान बचाने के नाम पर सड़क पर उतर आई है. इन दावों के साथ वीडियो को शेयर कर लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है.

क्या है असल सच?

जब वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स का रिवर्स इमेज सर्च किया गया, तो यह वीडियो यूट्यूब पर अक्टूबर 2023 का मिला. जांच में सामने आया कि यह वीडियो असल में 8 और 9 अक्टूबर 2023 को कोलकाता में भीम आर्मी द्वारा निकाली गई ‘संविधान बचाओ यात्रा’ का है. यह रैली सर्कस पार्क से शुरू होकर सियालदह के मौलाली तक निकाली गई थी.

भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर भी 8 अक्टूबर 2023 को इस रैली की तस्वीरें पोस्ट की गई थीं, जिनमें दिख रहे लोग और बैनर इस वायरल वीडियो से पूरी तरह मेल खाते हैं.

इस जांच से यह साफ है कि 2023 के पुराने वीडियो को हाल का बताकर सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है. इसलिए सोशल मीडिया पर ऐसे किसी भी वायरल हो रहे वीडियो पर एक बार में ही भरोसा न करें.

यह भी पढ़ें:Fact Check: IITian बाबा की हो गई मौत! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस खबर की क्या है सच्चाई?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital