शराब ठेके के बाहर सरेआम गुंडागर्दी
Mahoba Viral Video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है. शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक कीरत सागर के पास स्थित देशी शराब ठेके के बाहर सरेआम दबंगई का नजारा देखने को मिला. आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक अराजकतत्वों ने मिलकर एक युवक को बीच सड़क पर घेर लिया और उसकी लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और राहगीरों में भारी दहशत का माहौल है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कीरत सागर के पास स्थित देशी शराब ठेके पर अक्सर नियमों को ताक पर रखकर हुड़दंग मचाया जाता है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवकों ने ठेके पर शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर विवाद शुरू किया और फिर बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने एक युवक पर हमला बोल दिया. सरेआम हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ युवक सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं.
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. लोगों का आरोप है कि महोबा में सख्त हिदायतों के बावजूद शराब के ठेकों पर अवैध रूप से मॉडल शॉप और अहाते संचालित किए जा रहे हैं, जहां बैठकर लोग शराब पीते हैं और उसके बाद शहर का माहौल खराब करते हैं. इस तरह की घटनाएं इस बात का सबूत हैं कि असामाजिक तत्वों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है.
ये भी पढ़ें- ‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…
सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लोग 'जय…