हेल्थ

150 किलो के थे नमन चौधरी: स्मार्ट प्रोटीन डाइट से 3 साल में कैसे घटा लिया 76 किलो वजन? जानें प्रेरणादायक कहानी

वजन कम करने को लेकर लोगों के मन में यह ख्याल आता है कि इसके लिए घंटों जिम में पसीना बहाना होगा या फिर कड़क डाइट फॉलो करना पड़ेगा. लेकिन नमन चौधरी नाम के एक युवक ने इस सोच को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया है. नमन ने स्मार्ट डाइट और कंसिस्टेंसी के दम पर बिना बोरिंग खाना खाए, 3 साल में अपने वजन को 150 किलो से घटाकर 74 किलो कर लिया है. उनकी यह कहानी सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रही है और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.

प्रोटीन से भरपूर नाश्ता और भोजन का महत्व

नमन के मुताबिक, वजन कम करने की जर्नी में सबसे बड़ा योगदान उनके 120 ग्राम प्रोटीन वाले मील प्लान का रहा. उन्होंने बताया कि वजन घटाने के लिए महंगी डाइट या ट्रेंडी फूड्स की जरूरत नहीं होती है. नमन का मील प्लान बहुत ही सरल लेकिन पोषण से भरपूर है. नाश्ते में वे 4 अंडों का उजला भाग और 1 पूरा अंडा प्याज-टमाटर के साथ स्क्रैम्बल करते हैं, साथ में 50 ग्राम पनीर भुर्जी जिसमें शिमला मिर्च और पालक होता है, और एक मल्टीग्रेन टोस्ट खाते हैं. जिस दिन वे अंडे नहीं खाते, तो 60 ग्राम सोया चंक्स सब्जी के साथ, 50 ग्राम लो फैट पनीर ग्रिल्ड और एक छोटा मल्टीग्रेन टोस्ट लेते हैं.

दोपहर के खाने में नमन 100 ग्राम सोया चंक्स की सब्जी, 100 ग्राम उबली हुई ब्रोकली और एक छोटी रोटी लेते हैं, जिससे उन्हें लगभग 350 कैलोरी और 30 ग्राम प्रोटीन मिलता है. शाम के नाश्ते में वे 150 ग्राम लो फैट पनीर टिक्का दही, नींबू और मसालों के साथ लेते हैं, जो लगभग 200 कैलोरी और 20 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है.

रात के खाने में नमन उबली हुई दाल, टोफू या पनीर सब्जियों के साथ खीरा-टमाटर का सलाद और एक छोटी रोटी खाते हैं, जिससे उन्हें 350 कैलोरी और 35 ग्राम प्रोटीन मिलता है. इस तरह वे रोजाना लगभग 1300 से 1400 कैलोरी और 120 ग्राम प्रोटीन का सेवन करते हैं. नमन की कहानी साबित करती है कि वजन घटाने के लिए जरूरी नहीं कि आप महंगे या ट्रेंडी फूड्स का सहारा लें. एक संतुलित, प्रोटीन युक्त और कंसिस्टेंट डाइट से भी आप अपने वजन को कम कर सकते हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल अपना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: तेज धूप से चेहरा पड़ गया है काला तो केले से बने फेस पैक से चमक उठेगी त्वचा, ऐसे तैयार करें ये खास तरीके का पेस्ट..?

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

12 minutes ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

36 minutes ago

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

1 hour ago