ICC World Cup 2023

AUS vs NZ: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रनों से हराया, रचिन रवींद्र की शतकीय पारी गई बेकार

AUS vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 के 27वें मैच में ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड को 5 रन से हरा दिया है. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 388 रन बनाए. टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 383 रन ही बना सकी और टीम को पांच रन से हार का सामना करना पड़ा. ट्रेविस हेड प्लेयर ऑफ द मैच बने.

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रन से हराया

टारगेट का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने जोरदार शुरुआत की लेकिन 8 वें ओवर में 61 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा. डेवोन कॉन्वे 28 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गये. दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रचिन रवींद्र ने विल यंग के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया लेकिन दसवें ओवर में विल यंग भी 32 रन के निजी स्कोर पर हेजलवुड के शिकार हो गए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डैरिल मिचेल ने रचिन रविंद्र के साथ अच्छी साझेदारी की. 24 वें ओवर में मिचेल 54 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

कप्तान टॉम लेथम 21 रन, ग्लेन फिलिप्स 12 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद 41 वें ओवर में रचिन रवींद्र 89 गेंदों में 116 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर आउट हो गये. रवींद्र ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 5 छक्के लगाए. जिमी निशम और मिचेल सैंटनर ने पारी को जीत की ओर बढ़ाया लेकिन 44वें ओवर में सैंटनर 17 रन बनाकर आउट हो गये. आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मैट हेनरी 9 रन बनाकर आउट हो गये. जीमी निशम 39 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं ट्रेंट बोल्ट 8 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तरह से पूरी टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 383 रन ही बना सकी और टीम को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 388 रन

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धमाकेदार शुरुआत की. दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने कीवी टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. 20वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा. वह 65 गेंदों में 81 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट हो गए. अपनी पारी के दौरान वॉर्नर ने 6 छक्के और 4 चौके लगाए. दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मिचेल मार्श ने ट्रेविस हेड के साथ पारी को आगे बढ़ाया. लेकिन 24 वें ओवर में कंगारू टीम को दूसरा झटका लगा. ओपनर ट्रेविस हेड 67 गेंदों में 109 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर बोल्ड हो गए. हेड ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 7 छक्के जड़े.

मिचेल मार्श ने 36 रनों की पारी खेली. स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने 18-18 रन बनाए. मैक्सवेल ने 24 गेंदों में 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जॉश इंग्लस 38 रन और कप्तान पैट कमिंस 37 रन बनाए. मिचेल स्टॉर्क एक रन और एडम जम्पा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे. इस तरह से पूरी टीम 49.2 ओवर में 388 रन पर ऑल आउट हो गई. ट्रेविस हेड ने तूफानी शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

तीन गेंदबाजों को मिली तीन-तीन सफलता

न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ड और ग्लेन फिलिप्स ने 3-3 विकेट झटके. मिचेल सैंटनर को दो विकेट मिले. वहीं मैट हेनरी और जिमी निशम को एक-एक सफलता मिली. इधर, ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा को तीन सफलता मिली. जोश हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस ने को दो-दो विकेट झटके. वहीं ग्लेन मैक्सवेल को एक सफलता मिली.

ये भी पढ़ें- AUS vs NZ: वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में Travis Head का धमाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग इलेवन

डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जॉश इंग्लस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जॉश हेजलवुड.

न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

12 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

13 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

25 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

33 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago