ICC World Cup 2023

World Cup के बीच डेविड वॉर्नर ने की मांग, कहा- खिलाड़ियों की तरह अंपायर्स की भी दिखाई जाए करियर कुंडली

World Cup:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जब भी कोई खिलाड़ी बल्लेबाजी करने या गेंदबाजी करने आता है तो उसके करियर से जुड़े रिकॉर्ड टीवी स्क्रीन पर दिखाया जाता है. क्या कभी आपने सोचा है कि अगर खिलाड़ियों की ही तरह मैच के दौरान अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स के करियर का भी रिकॉर्ड टीवी पर डिस्प्ले किया जाए तो क्या होगा?

स्क्रीन पर दिखाई जाए अंपायर्स की कुंडली – वॉर्नर

मैच के दौरान अगर अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स के करियर की कुंडली दिखाई जाए तो उसमें क्या दिखाया जाएगा? कितने मैच में उन्होंने अंपायरिंग की. कितने सही फैसले दिए. कितने गलत फैसले दिए और कितनी बार उनके फैसले पर रिव्यू रिया गया. ऐसा हम नहीं चाह रहे हैं, ऑस्ट्रेलिया टीम के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर चाहते हैं कि ऐसा हो और खिलाड़ियों की तरह अंपायर्स की भी कुंडली टीवी स्क्रीन पर दिखाई जाए.

श्रीलंका के खिलाफ एलबीडब्ल्यू हुए थे वॉर्नर

वर्ल्ड कप 2023 में सोमवार को लखनऊ में हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की थी. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान डेविड वॉर्नर एलबीडब्ल्यू आउट हो गये थे. दिलशान मदुशंका की गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया. इसके बाद वॉर्नर ने रिव्यू लिया था लेकिन अंपायर्स कॉल होने के चलते उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा.

अंपायर्स का करियर रिकॉर्ड देखना चाहूंगा- वॉर्नर

श्रीलंका के खिलाफ वॉर्नर 11 रन बनाकर आउट हो गये. उन्हें अंपायर का फैसला सही नहीं लगा. वो मैदान से जाते समय काफी गुस्से में थे. उन्हें अपना बल्ला अपने पैड में मारते हुए देखा गया था. जिस समय वॉर्नर आउट हुए, उस समय जोल विलसन अंपायरिंग कर रहे थे. एक क्रिकेट वेबसाइट के मुताबिक, वॉर्नर ने कहा कि, अगर आप बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरते हैं तो आंकड़े स्क्रीन पर दिखते हैं. जब अंपायर्स की अनाउंसमेंट होती है तो वह स्क्रीन पर आते हैं, तो मैं उनके आंकड़े देखना चाहूंगा.

ये भी पढ़ें- NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रनों से रौंदा, सेंटनर और फर्ग्यूसन ने झटके 3-3 विकेट

खराब प्रदर्शन होने पर कर दिया जाता है बाहर

वॉर्नर ने कहा कि, ‘खिलाड़ियों को खराब प्रदर्शन के  कारण बाहर कर दिया जाता है. लेकिन हमें कभी ये नहीं बताया गया कि पैनल के साथ क्या सब चल रहा है. यह एक संकेत है. दर्शकों को छोटी-छोटी चीजें दिखती है. अंपायरिंग करना आसान नहीं है. आप समझा सकते हैं कि कहां पर आसान नहीं है और क्यों आसान नहीं है. जब बेहतर फैसले लिए जाते हैं तो इसे समझा सकते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि कुछ ऐसा है, जिसे किया जा सकता है.’

तकनीक की मदद से मिलती है जानकारी

श्रीलंका के खिलाफ मैच में एलबीडब्ल्यू आउट होने को लेकर वॉर्नर ने का कि ‘तकनीक जानकारी देती है. मेरे नजर से यह वहां उपयोग के लिए है, जहां आपके पास जानकारी न हो. अगर आपको आउट दिया जाता है तो शायद ही आपके पास कोई मौका होता है. मैने अंपायर जोल विलसन से पूछा था कि उन्होंने आउट क्यों दिया. इस पर उन्होंने कहा था कि गेंद अंदर की ओर स्विंग कर रही थी. ये निर्णय उनका था लेकिन आप रिप्ले देखते हैं तो थोड़ा हैरानी होती है.’

Vikash Jha

Recent Posts

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

11 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

27 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

51 minutes ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

53 minutes ago

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

1 hour ago