दुनिया

Israel Hamas War: अमेरिका देगा फिलिस्तीन के गाजा-वेस्ट बैंक में 100 मिलियन डॉलर की मदद, मुस्लिम देश लेबनान ने कहा- बेघरों को हम नहीं देंगे शरण

Israel Hamas War: पश्चिम एशिया में इजरायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच छिड़ी जंग को 12 दिन बीत चुके हैं. जंग में दोनों पक्षों को अब तक काफी नुकसान हुआ है. अमेरिका, ब्रिटेन-फ्रांस समेत कई पश्चिमी देश इजरायल की मदद कर रहे हैं, मुस्लिम देश फिलिस्‍तीन को समर्थन देने की वकालत कर रहे हैं. हालांक‍ि, कोई मुस्लिम देश बेघर हुए फिलिस्‍तीनियों को शरण देने के लिए आगे नहीं आया है. यहां तक कि पडोसी देश लेबनान ने तो साफ कह दिया है कि वे शरणार्थियों को अपने देश में नहीं आने देंगे. मिस्र का भी ऐसा ही कहना है.

गाजा और वेस्ट बैंक में रहने वालों को मिलेगा फंड

अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन आज इजरायल पहुंचे, जहां उन्‍होंने इजरायल को हमास के खिलाफ सैन्‍य-साजो-सामान से लेकर इंटेलीजेंस सहयोग एवं पीडितों को सहायता का वादा किया. इसके अलावा अमेरिका ने फिलिस्‍तीन के इलाकों गाजा और वेस्ट बैंक में भी 100 मिलियन डॉलर की मदद मुहैया कराने का ऐलान किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तेल अवीव में इजरायली पीएम नेतन्याहू के साथ की गई संयुक्त प्रेस वार्ता में यह ऐलान किया. अमेरिका मानवीय मदद के तौर पर गाजा और वेस्ट बैंक में रहने वालों को 100 मिलियन डॉलर का फंड मुहैया कराएगा.

मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए मिस्र को भी छूट

जो बाइडेन ने मुस्लिम देश मिस्र यानी इजिप्‍ट को गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए अनुमति दिलाई है. इसके लिए बाइडेन ने नेतन्याहू से बात की थी. अमेरिकी राष्ट्रपति की इस मांग को इजरायल ने मान लिया. हालांकि, इजरायली पीएम नेतन्याहू ने मिस्र को सीमित मात्रा में ही मानवीय सहायता देने की छूट दी है. उन्‍होंने कहा है कि हमास के खत्‍म होने तक इजरायल गाजा में कार्रवाई करता रहेगा.

यह भी पढ़ें: तेल अवीव पहुंचे बाइडेन बोले- गाजा में 500 लोगों की मौत के पीछे इजरायल का हाथ नहीं, UN में दिखाए जाएंगे सबूत

बाइडेन बोले- अधिकांश फिलस्तीनी हमास से नहीं जुड़े

इजरायल में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फिलस्तीनियों के बचाव में कहा, “अधिकांश फलस्तीनी हमास से जुड़े नहीं हैं. हमास फिलस्तीनी लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है. हमास गाजा में निर्दोष लोगों को मानव ढाल के रूप में उपयोग कर रहा है. उससे फिलस्तीनी लोग भी बहुत पीड़ित हैं.”

बाइडेन बोले- मैं कल गाजा के अस्पताल में हुई जानमाल की भारी क्षति से दुखी था. आज हमें पता चला कि वहां जो हुआ…वो आतंकवादियों द्वारा दागे गए रॉकेट के परिणामस्वरूप हुआ है. अमेरिका इस संघर्ष के दौरान स्पष्ट रूप से आमजन की सुरक्षा के लिए खड़ा है.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 minute ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

33 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

2 hours ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago