भारत vs बांग्लादेश मैच (सोर्स- X)
IND vs BAN: वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 16 मैच खेले जा चुके हैं. गुरुवार को टूर्नामेंट का 17वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेल की शुरुआत होगी, इससे आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस होगा. आईए मैच से पहले जानते हैं पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल.
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मदद साबित होती है. यहां पर मैच हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है. इस ग्राउंड पर 7 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, इस पिच पर हर बार 300 से अधिक का स्कोर बना है. छोटी बाउंड्री होने के कारण यहां पर खूब रन बनते हैं. वहीं गेंदबाजों के लिए इस पिच पर कुछ खास नहीं है.
पुणे में मैच से एक दिन पहले शाम में छिटपुट बारिश हुई थी. शाम में दोनों टीमों के प्रैक्टिस सेशन के दौरान हल्की बूंदाबांदी हुई थी. मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया था. वहीं गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना है.
वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश अब तक चार बार भिड़ चुके हैं. इनमें से तीन बार भारत ने जीत दर्ज की है. वहीं एक दफा बांग्लादेश ने मैच को अपने नाम किया है. दोनों देशों के बीच अब तक 40 वनडे मैच हुए हैं, इनमें 31 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है. वहीं 8 मैच में बांग्लादेश ने मैच को अपने नाम किया है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है.
मौजूदा टूर्नामेंट में टीम इंडिया अब तक तीन मैच खेल चुकी है, जिसमें सभी मैचों में उसे जीत मिली है. पहला मैच भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला था, उस मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया था. जबकि, तीसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया था. इधर, बांग्लादेश की बात करें तो अब तक उसे अफगानिस्तान के खिलाफ ही जीत मिली है. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे हार ही मिली है.
ये भी पढ़ें- NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रनों से रौंदा, सेंटनर और फर्ग्यूसन ने झटके 3-3 विकेट
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
लिट्टन दास, तंजीद हसन, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदय, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब.
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों को आज कानूनी मामलों में देरी…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए…