जो रूट (सोर्स-X)
Joe Root In New Record: वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने शानदार आगाज किया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में जो रूट ने 77 रन की पारी खेली थी. हालांकि, इस मैच में इंग्लैंड को जीत नहीं मिली थी. वहीं टूर्नामेंट के आखिरी मैच में जो रूट ने 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली. जिस तरह से उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, उसी तरह से उन्होंने टूर्नामेंट को समाप्त किया. पाकिस्तानक के खिलाफ खेले गए आखिरी मैच में उनके बल्ले से निकली फिफ्टी की बदौलत रूट ने वर्ल्ड कप में अपना एक हजार रन पूरा कर अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया.
पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए जो रूट ने वर्ल्ड कप में एक हजार रन पूरे कर लिए और वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की ओर से एक हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. रूट ने 26वें मैच की 25वीं पारी में ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया. इससे पहले इंग्लैंड की ओर से वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ग्राहम कूच के नाम दर्ज था. कूच ने साल 1979 और 1992 के विश्व कप को मिलाकर 898 रन बनाए थे. रूट के नाम वर्ल्ड कप में 1034 रन दर्ज हो गए हैं. वर्ल्ड कप में जो रूट के खेले गए 25 पारियों में रूट ने 3 सेंचुरी और 6 फिफ्टी बनाए हैं.
इंग्लैंड की ओर से वर्ल्ड कप में एक हजार रन बनाने वाले जो रूट पहले बल्लेबाज बने हैं लेकिन ओवरऑल की बात की जाए तो रूट 28वें बल्लेबाज हो गये हैं. उनसे पहले 27 बल्लेबाजों ने ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है. इसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली, रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा, शाकिब अल हसन, एबी डिविलियर्स, ब्रायन लारा, क्रिस गेल, जैक कैलिस, सनथ जयसूर्या, महेला जयवर्धने, एडम गिलक्रिस्ट, केन विलियमसन, मुश्फिकुर रहीम, जावेद मियांदाद, डेविड वॉर्नर, स्टीफन फ्लेमिंग, अरविंदा डी सिल्वा, हर्शल गिब्स, स्टीव स्मिथ, क्वींटन डीकॉक, विवियन रिचर्ड्स, मार्क वॉ, तिलकरत्ने दिलशान और रॉस टेलर ये रिकॉर्ड बना चुके हैं.
'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…
28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…
Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…
28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…