देश

आपका 10 लाख रुपए का इलाज मुफ्त करेगी भाजपा सरकार, अब ₹450 में देंगे गैस सिलेंडर- अमित शाह ने किया वादा

MP election 2023 BJP Sankalp patra: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बड़ा चुनावी वादा किया. मध्य प्रदेश के इंदौर में गृह मंत्री अमित शाह ने आमजन के समक्ष कहा कि भाजपा की सरकार 10 लाख रुपए का इलाज मुफ्त करेगी. उन्‍होंने कहा- गैस सिलेंडर भी अब आपको मात्र 450 रुपए में देंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में ही घोषणा की है कि अगर 2024 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो अगले पांच साल तक आपको 5 किलो राशन मुफ्त मिलेगा. और, हमने यह भी तय किया है कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हम गैस सिलेंडर 450 रुपए में देंगे…”

वहीं, भाजपा ने शनिवार को अपना संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी किया. भाजपा के संकल्प पत्र की टैग लाइन ‘मोदी की गारंटी, भाजपा का भरोसा’ रखी गई.

भाजपा का संकल्प पत्र जारी, जनता के लिए बहुतेरे वादे

मध्य प्रदेश भाजपा के संकल्प पत्र में गरीब, किसान… लगभग हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है. इसमें लाडली बहनों को पक्के मकान, गरीब परिवार के छात्रों को KG से 12वीं तक तो छात्राओं को PG तक मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया गया है. भाजपा नेताओं का कहना है कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) की तर्ज पर मध्यप्रदेश के हर संभाग में मध्यप्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) खोलेंगे. इसी तरह हर संभाग में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) की तर्ज पर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SIMS) शुरू करेंगे.

मात्र 100 रु. में 100 यूनिट बिजली, 1500 रु. मासिक पेंशन दी जाएगी

भाजपा के संकल्प पत्र में कहा गया है कि सूबे में फिर सरकार बनी तो यहां सीनियर सिटीजन और दिव्यांग नागरिकों को 1500 रु. मासिक पेंशन दी जाएगी. अभी यह राशि 600 रु. है. भाजपा के संकल्प पत्र में कहा गया है कि मात्र 100 रु. में 100 यूनिट बिजली देंगे. पार्टी ने सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के साथ नाश्ता भी देने की बात कही है. भाजपा की ओर से वादा किया गया है कि भोपाल-इंदौर के बाद जबलपुर और ग्वालियर में भी कमिश्नरेट सिस्टम लागू करेंगे.

यह भी पढि़ए: “कांग्रेस ने सिंधिया को क्या कुछ नहीं दिया लेकिन वह…”, ज्योतिरादित्य के गढ़ में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

10 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

12 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

16 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

25 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

26 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

26 minutes ago