खेल

WC Final: फाइनल मुकाबले के लिए मोहम्मद शमी की मां ने की दुआ, बोलीं- जीतकर घर आएं, सोनिया गांधी ने कहा- पूरा देश टीम के साथ

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इसके साथ ही फैंस से लेकर राजनीतिक दलों के बड़े-बड़े नेता भी शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस बीच इस पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाज के छ्क्के छुड़ाने वाले मोहम्मद शमी की मां अंजुम आरा ने भी मीडिया से बात करते हुए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि भगवान बच्चों (भारतीय क्रिकेट टीम) को जिताएं और उन्हें खुशी से घर वापस लाएं.

वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए 140 करोड़ भारतीय दुआ कर रहे हैं. इसके लिए कई जगहों पर हवन भी कराएं जा रहे हैं. शमी की मां के अलावा कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है.

सोनिया गांधी ने दी शुभकामनाएं

सोनिया गांधी ने वीडियो जारी करते हुए टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों, सबसे पहले इस वर्ल्ड कप के दौरान आपके खेल और टीम वर्क के लिए आपको बहुत सारी बधाई. आपने पूरे देश को लगातार खुशी और गौरव के पल दिए हैं. इस विश्व कप के फाइनल मैच तक की आपकी यात्रा में बहुत बड़े संदेश हैं. वो संदेश एकता, कड़ी मेहनत और संकल्प का है. मैं टीम इंडिया के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई देना चाहती हूं. आज मुझे पिछले उन दो मौकों की याद आ रही है जब भारत ने विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी. पहले 1983 में और फिर 2011 में. उन दोनों अवसरों पर देश सम्मान और खुशी से झूम उठा था. अब फिर से वो अवसर आ गया है.

सोनिया गांधी ने आगे कहा क्रिकेट ने हमेशा हमारे देश को जोड़ने का काम किया है. अब, जब आप फाइनल मैच के लिए तैयार हैं तो पूरा देश आपके साथ खड़ा है और आपकी सफलता की कामना कर रहा है. आपको मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. आप में वर्ल्ड चैंपियन बनने की सारी खूबियां हैं। मुझे पूरा विश्वास है टीम इंडिया जीतेगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

2 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

16 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

17 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

19 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

24 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

38 minutes ago