ICC World Cup 2023

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने जड़ा तूफानी शतक, तोड़ डाला सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

World Cup 2023 IND vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी शतक लगाया है. इस शतक के साथ हिटमैन ने वर्ल्ड कप में एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वो अब वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम था. इसके अलावा रोहित शर्मा वनडे में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी तीसरे नंबर पर आ गये हैं.

रोहित ने 63 गेंदों में जड़ा शतक

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलते हुए रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में शतक ठोक दिया और कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. 2023 वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. अब अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए रोहित ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस मैच में रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन भी पूरा कर लिये हैं.

हिटमैन ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में सेंचुरी लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रोहित अब वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. हिटमैन ने वर्ल्ड कप में आज सातवां शतक जमाया है. रोहित शर्मा ने 19 पारियों में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया. इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. उनके नाम वर्ल्ड कप में 6 शतक दर्ज है. सचिन ने 44 पारियों में 6 शतक लगाए हैं.

ये भी पढ़ें- World Cup IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ बुमराह ने बरपाया कहर, झटके 4 विकेट

वनडे में रोहित शर्मा के नाम 31 शतक

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा. अब उनके नाम वनडे क्रिकेट में 31 शतक दर्ज हो गया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है. पोंटिंग के नाम वनडे में 30 शतक दर्ज है. अब रोहित शर्मा से आगे एक दिग्गज बल्लेबाज है और एक पूर्व क्रिकेटर हैं. रोहित से आगे विराट कोहली हैं, जिनके नाम वनडे में 47 शतक है. वहीं वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने 49 शतक लगाए हैं. वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित तीसरे नंबर पर आ गये हैं. वहीं इस सूची में चौथे नंबर पर रिकी पोंटिंग और पांचवे स्थान पर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या हैं. जयसूर्या ने वनडे में 28 शतक लगाये हैं.

Vikash Jha

Recent Posts

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

8 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

9 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

24 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

34 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

43 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

59 minutes ago