मोहम्मद शमी (सोर्स-BCCI X)
Mohammed Shami Against Australia: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी कमाल का खेल दिखा रहे हैं, लेकिन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के प्लेइंग इलेवन में आने के बाद से टीम और मजबूत हुई है. शुरुआत के चार मैच में बाहर रहने वाले शमी को जब मौका मिला, तो उन्होंने अपनी गेंदबाजी से दिखा दिया कि क्यों वो टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं. शमी के आने के बाद से टीम के गेंदबाजी आक्रमण की दिशा ही बदल गई. टीम लगातार मैच जीतते हुए फाइनल में पहुंच गई है और अब उम्मीद की जा रही है कि शमी का आक्रामक गेंदबाजी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जारी रहे.
फाइनल मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस खुद मान चुके हैं कि उनकी टीम के लिए मोहम्मद शमी सबसे बड़ा थ्रेट होंगे. कमिंस ने शमी के हाल के प्रदर्शन को देखते हुए यह बात कही है. अब हम आपको शमी के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा प्रदर्शन रहा है, इसके बारे में बताएंगे. कंगारू टीम के खिलाफ मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे हैं.
वर्ल्ड कप से पहले तक की बात करें तो मोहम्मद शमी वनडे फॉर्मेट में नहीं खेल रहे थे. वर्ल्ड कप के शुरुआती चार मैचों में भी उन्हें डगआउट में ही बैठना पड़ा था, लेकिन बज मौका मिला तो उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया. शमी एक अलग ही रंग में नजर आए. उनकी स्विंग, स्पीड और सीम के आगे विरोधी बल्लेबाज धराशाई होते दिखे. मोहम्मद शमी के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 100 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 194 विकेट दर्ज है. उनका बेहतरीन प्रदर्शन 57 रन देकर सात विकेट रहा है, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में लिए थे.
मोहम्मद शमी ने वनडे में जो अब तक 194 विकेट लिए हैं, उनमें से 38 विकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने चटकाए हैं, जो किसी भी टीम के खिलाफ सर्वाधिक विकेट है. शमी ने कंगारू टीम के खिलाफ 24 मैचों की 23 पारियों में 38 विकेट चटकाए हैं. उनका बेहतरीन प्रदर्शन 51 रन देकर 5 विकेट रहा है. एक मैच में उन्होंने पांच विकेट और एक मैच में चार विकेट भी चटकाए हैं. वहीं वर्ल्ड कप में शमी अब तक खेले गए 6 मैचों में 23 विकेट चटकाए हैं.
November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…
UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…
आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…
Israel Election 2026: इजराइल में चुनाव के बाद सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है. नेतन्याहू…
डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बैंक…
Viral Love Story: प्यार और वफा की एक ऐसी मिसाल जो सोशल मीडिया पर दिल…